September 14, 2026
Dharamshala

हिमाचल कांग्रेस हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय सीट से कल तय कर सकती है अपने प्रत्याशी।

शिमला, ब्यूरो रिपोर्ट (24 अप्रैल)

कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा वीरवार को कर दी जाएगी। प्रत्याशियों का चुनाव करने के लिए आयोजित होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की तिथि निर्धारित कर दी गई है। कल इस बैठक में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 25 अप्रैल को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी नई दिल्ली जाएंगे। सूत्रों के अनुसार संभवत आज विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के पैनल बनाने की नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का स्वयं दौरा कर चुके हैं। इन दोनों सीटों के लिए प्रत्याशी स्थानीय राजनीति व समीकरणों के आधार पर तय करेंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़सर और कुटलेहड़ के प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज भी टटोली है। इन चार सीटों पर मुख्यमंत्री अपनी पसंद से ही प्रत्याशी तय करेंगे। गगरेट में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की राय को प्राथमिकता दी जाएगी । लाहौल स्पीति से प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस अभी भी कसमकश में है। यहां से भाजपा के पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा को पार्टी प्रत्याशी बनाने का फैसला अभी भी लटका हुआ है। वही कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस सिटिंग विधायकों को ही चुनाव लड़ाने की तैयारी में दिख रही है। अगर विधायकों को चुनाव लड़ने के लिए एकराय नहीं बनी तो कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं पर दांव खेलेगी।

Related posts

पर्यावरण दिवस पर डीसी ने लॉंच किया ’प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ प्रोजेक्ट

Admin

अस्थिरता और बौखलाहट में सुक्खू सरकार, सीएम को देना चाहिए इस्तीफा: जयराम ठाकुर

Admin

मनोहर हत्याकांड के आरोपियों को दी जाए फांसी। बजरंग के बैनर तले हिंदू संगठनों ने डीसी कांगड़ा के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर उठाई मांग

Admin

Leave a Comment