September 4, 2026
Palampur

हिमाचल की युवती पर सिरफिरे ने हथियार से किया हमला, किए ऐसे वार कि कांप जाए कलेजा, पालमपुर बस स्टैंड पर वारदात

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के पालमपुर में बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया यहां बस स्टैंड के पास एक सिरफिरे युवक ने एक युवती को सरेआम दराट से हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस हमले में युवती ने खुद के बचाव के लिए अपने बाजुओं को सिर पर रखने की कोशिश की मगर इस बीच उसके बाजू और सिर के भी कुछ हिस्सों में मेजर इंजरीज हो गई।

घटना के दौरान अगर बाजार के लोग बीच-बचाव में न आते तो सिरफिरा युवक आक्रोश में इस कदर अंधा होकर वार कर रहा था कि हो युवती की मौके पर ही जान भी जा सकती थी।

आरोपी सीढि़यों पर खड़ा होकर छात्रा का इंतजार कर रहा था। इस बीच वहां से गुजर छात्रा पर उसने दराट से हमला कर दिया। छात्रा पर वार कर रहे युवक को स्थानीय लोगों को पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही घायल छात्रा को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहा पर डॉक्टरों ने उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए pgi चंडीगढ़ रेफर कर दिया है… जहां बोह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

वहीं इस घटना से पूरे इलाके में जहां सनसनी का माहौल है तो वहीं पुलिस भी पूर्णत स्तब्ध है।

Related posts

प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा गोपालपुर चिड़ियाघर को बंद करने का निर्णय कांग्रेस सरकार की अदूरदर्शिता को दर्शाता है-संजय सोनी

Admin

नियमाविरुद्ध नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा करकट बिखेरने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

Admin

जीवन में आगे बढ़ने के लिए साॅफट स्क्लि आवश्यक : कुलपति डा.डी.के.वत्स

Admin

Leave a Comment