November 1, 2026
Dharamshala

10 साल में PM मोदी ने कितनी ली छुट्टियां और कितना किया काम? RTI ने पूरा हिसाब दे डाला

ब्यूरो रिपोर्ट (18 अप्रैल)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के कार्यकाल को 10 साल पूरे हो गए हैं. इन 10 सालों में ढेरों सरकारी छुट्टियां रहीं. लेकिन, पीएम मोदी ने इस दौरान एक भी छुट्टी नहीं ली. ये जानकारी आरटीआई से सामने आई है. दरअसल, वाराणसी के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता और दृष्टि आईएएस कोचिंग के प्रोफेसर शेखर खन्ना ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पीएम नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल के दौरान छुट्टी का ब्यौरा मांगा था

इस आरटीआई का जवाब 15 अप्रैल को जब शेखर खन्ना के पास आया तो वो दंग रह गए. जवाब में मिला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में पदभार संभालने के बाद लगातार ड्यूटी पर हैं. उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है. इस जवाब को देख शेखर खन्ना भी हैरान रह गए. बता दें कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने जब पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था. उस वक्त उनके सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो दिन में सिर्फ साढ़े तीन से चार घंटे ही सोते हैं. बाकी दिन में वो 18 घंटे काम करते हैं.

65700 घंटे पीएम ने किया काम
2014 में लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. तबसे पीएम मोदी इस पद पर बने हुए हैं. उन्होंने 10 साल यानी 3650 दिन में 65700 घंटे देश की सेवा को समर्पित किए. इसका मतलब पीएम मोदी हर रोज 18 घंटे देश की सेवा में निरंतर काम करते रहते हैं.

Related posts

अमेठी छोड़ वायनाड क्यों चले गए? राहुल गांधी बोले ये बीजेपी वाला सवाल

Admin

कांगड़ा जिले में भांग-अफीम की खेती नष्ट करने को चलेगा महाअभियान

Admin

India-South Africa T20 Match:धर्मशाला में 10 साल बाद भारत vs साउथ अफ्रीका टी-20 महामुकाबला, टिकट बिक्री शुरू!

Admin

Leave a Comment