23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

टांडा रेफर गर्भवती की 61 मील के पास एंबुलेंस स्टाफ ने करवाई डिलीवरी।

ब्यूरो रिपोर्ट (18 अप्रैल )

राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल से टांडा रेफर गर्भवती महिला की 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने सुरक्षित डिलीवरी करवाई। महिला को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। जानकारी के मुताबिक मंडी जिला के जोगिंदरनगर तहसील के अंतर्गत खलेइ चोंतड़ा निवासी ज्योति कुमारी अपने पति अरुण चौहान के साथ अस्पताल में रुटीन चेकअप के लिए आई थी। हालांकि महिला की डिलीवरी श अगले माह होनी थी। चिकित्सकों ने जब जांच की तो कुछ कॉम्प्लिकेशन पाई गई जिस वजह से बच्चा पैदा होने की सूरत में बच्चों को वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ सकती थी। आयुर्वेदिक अस्पताल में वेंटिलेटर उपलब्ध न होने की वजह से उसे टांडा के लिए रेफर किया गया था। 108 के स्टाफ में तैनात प्रशांत और चालक पंकज ने महिला की बिगड़ती हालत देखी तो 61मील के पास गाड़ी को साइड में खड़ा करके महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई और उसके उपरांत दोनों को टांडा मेडिकल अस्पताल ले गए। जहां महिला को सामान्य कक्ष में रखा गया है जबकि बच्चा आईसीयू में भर्ती है। ज्योति के परिजनों ने ईएमटी प्रशांत और चालक पंकज का आभार जताया है।

Related posts

वंदे मातरम् ने शुरू किया उस्तेहड़ बैजनाथ में गुरूकुल व कार्यालय

Admin

बैजनाथ विधायक किशोरी लाल का कबीर पंथी समाज की ओर से हार्दिक धन्यवाद

Admin

हिमाचल में आज गरजेंगे अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

Admin

Leave a Comment