17 C
Baijnath
March 31, 2026
Baijnath

Baijnath Congress: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रही करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं — रविन्दर।

बैजनाथ 1 मार्च

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रविन्दर राव ने पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी द्वारा हाल ही में की गई बयानबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
राव ने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा विकास कार्यों को लेकर दिए गए बयान तथ्यों से परे हैं और जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्थानीय विधायक किशोरी लाल के सफल प्रयासों से पिछले तीन वर्षों में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य आरंभ किए गए हैं। इन कार्यों में सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन, पेयजल योजनाएं, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, पर्यटन विकास तथा अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं।
राव ने कहा कि छोटा भंगाल घाटी के विकास को लेकर की गई टिप्पणियां भी निराधार हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से 2017 के कार्यकाल के दौरान विधायक किशोरी लाल के प्रयासों से मुलथान से बड़ा गांव सड़क निर्माण, धरमाण में किसानों के लिए सब्जी मंडी की स्थापना, कोठी कोहड़ में पुल निर्माण, बरोट–लोहारडी सड़क मार्ग, स्वाड़ गांव तक सड़क निर्माण तथा बीड़-बिलिंग–राजगूंधा सड़क निर्माण को स्वीकृति दिलाकर कार्य प्रारंभ करवाया गया। इसके अतिरिक्त घाटी के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए घर-द्वार राजकीय महाविद्यालय की सौगात भी दी गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक अपने कार्यकाल में छोटा भंगाल घाटी के लिए कोई बड़ी विकास योजना नहीं ला सके और कांग्रेस सरकार में स्वीकृत कार्यों को भी आगे नहीं बढ़ा पाए।
राव ने कहा कि वर्तमान में विधायक किशोरी लाल के प्रयासों से बीड़-बिलिंग–राजगूंधा सड़क पूरी तरह तैयार हो चुकी है और शीघ्र ही इस मार्ग पर बस सुविधा प्रारंभ की जाएगी। लोहारडी से पोलिंग सड़क मार्ग का निर्माण भी अंतिम चरण में है तथा स्वाड़ गांव को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। बस सेवा बंद होने के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि लोहारडी सड़क मार्ग के कुछ हिस्सों में निर्माण कार्य जारी है, जिनके पूर्ण होते ही बस सेवा पुनः सुचारु रूप से आरंभ कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि छोटा भंगाल महाविद्यालय को बंद करने संबंधी अफवाहें भाजपा नेताओं द्वारा फैलाई जा रही हैं, जो घाटी की जनता के साथ मजाक है। राव ने स्पष्ट किया कि महाविद्यालय विधायक किशोरी लाल के प्रयासों से ही खुला है और इसके भवन निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
अंत में राव ने कहा कि पूर्व विधायक अपने कार्यकाल में केवल बदले की राजनीति और चहेतों को लाभ पहुंचाने तक सीमित रहे, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार के सहयोग से बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है।
इसके साथ छोटा भंगाल से संजीव ठाकुर, रूप लाल ठाकुर राजेश ठाकुर, सीता राम, सुदर्शन कुमार ओर अन्य लोगों ने भी मुलखराज प्रेमी पर झूठी अफवाह फैलने के आरोप लगाएं हैं।

Related posts

वंदे मातरम् ने सौंपी साक्षी व नैंसी को चकौल की कमान

Admin

बैजनाथ के सेहल से 20 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद

Admin

इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा राज्य स्तरीय शिवरात्रि मेला : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment