September 16, 2026
Baijnath

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकरी बैजनाथ में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया।

5 जून बैजनाथ (वीर खड़का)

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकड़ी बैजनाथ में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोंल्लास से मनाया गया . कचनार इको क्लब प्रभारी वीरेंदर राणा ने जानकारी देते हुए वताया कि इस अवसर पर पर्यावरण सरंक्षण संबधी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बच्चों को मिशन लाइफ ( पर्यावरण के लिए जीवन शैली )के बारे में विस्तार से बताया गया .जमा दो कक्षा की छात्रा कामना ने सभी अध्यापकों व् विद्दार्थिओं को पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई . इसी विषय पर आधारित एक इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया .जिसमे जल सदन की छात्रा खुशबु प्रथम , पृथ्वी सदन का छात्र राघव कटोच द्वित्य और वायु ,अग्नि सदनों की छात्राएँ प्रिया और दीक्षा त्रितये स्थान पर रहीं . जूनियर विद्यार्थिओं के लिए एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे महक ने पहला ,साक्षी ने दूसरा और प्रियल ने तीसरा स्थान हासिल किया. प्रधानाचार्य श्री चंदरपाल राणा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए खतरा बना हुआ है और इसका इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करने की जरुरत है . ईको क्लब सदस्यों , एन एस एस वालंटियर्स सहित सभी अध्यापकों व् बच्चों ने स्थानीय बाजार में एक पर्यावरण रैली निकाली और जलवायु परिवर्तन के खतरों से लोगों को जागरूक किया .

Related posts

Baijnath News: सकड़ी स्कूल की छात्रा वैष्णवी का गणतंत्र दिवस परेड-2026 के लिए चयन, क्षेत्र के लिए गौरव की बात

Admin

बैजनाथ के सेहल से 20 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद

Admin

बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट पर स्वच्छता अभियान

Admin

Leave a Comment