23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

कार वॉश सेंटर में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक की पांच मंजिला भवन से गिरने से दर्दनाक मौत।

बैजनाथ 4 अक्टूबर (वीर खड़का)

मंडी पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बैजनाथ पेट्रोल पंप के समीप एक निजी कार वॉश सेंटर में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक की पांच मंजिला भवन से गाड़ी सहित गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सनी पुत्र रोशन चुवारी( चंबा )के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक सनी लगभग दो दिन पहले ही चुवाड़ी से धनोटू (कृष्णा नगर) अपनी नानी के पास आया था। इस कार वास सेंटर में उसके मामा ने ही उसे नौकरी पर रखवाया था ।
आज बुधवार सुबह जब वह एक गाड़ी को वॉशिंग के लिए रैंप पर चढ़ाने लगा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पांच मंजिला बिल्डिंग से सीधे नीचे कथोग सड़क पर गिरने के बाद पलट कर झाड़ियां में जा गिरी । गनीमत यह रही कि नीचे सड़क पर कोई गाड़ी अथवा आदमी नहीं था वरना और भी अनहोनी हो सकती थी।
हादसे का पता चलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए व पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों को घटना की सूचना दी गई इसके बाद बड़ी मुश्किल से कटर से गाड़ी को काटकर सनी को बाहर निकाला गया व तुरंत एंबुलेंस के द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। यातायात प्रभारी भक्त राम ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया तथा मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

Related posts

भव्य शोभा यात्रा और झंडा रस्म के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

Admin

125 यूनिट फ्री बिजली चाहिए, तो फटाफटा कर लीजिये ये काम, 15 फरवरी तक डेडलाइन

Admin

बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Admin

Leave a Comment