25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

भारी बारिश से ढहा मझैरना के कमलेश कुमार का मकान, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने किया दौरा, मदद का आश्वासन


बैजनाथ, 7 सितंबर (वीर खड़का )

पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझैरना, वार्ड नं 5 में कमलेश कुमार के परिवार पर कहर बरपाया है। भारी बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह से ढह गया है, जिससे परिवार बेघर हो गया है। इतना ही नहीं, इससे सटे उनके भाई के मकान को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने स्वयं मौके पर जाकर प्रभावित परिवार से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि कमलेश कुमार का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और वे अपने मकान के पुनर्निर्माण में पूरी तरह से असमर्थ हैं।
पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “यह देखकर दुख होता है कि एक परिवार ने अपनी छत खो दी है। मैंने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवार को तत्काल हर संभव सहायता प्रदान की जाए।” उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी ताकि वे जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
मुल्ख राज प्रेमी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि ऐसे आपदा प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की जाए और उनके पुनर्वास के लिए उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी करेंगे और प्रभावित परिवार की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

Related posts

बैजनाथ में अवैध खनन करने वालों के ख़िलाफ़ विभाग ने की कड़ी कार्रवाई। JCB समेत ज़ब्त किए कई वाहन।

Admin

Baijnath Paprola News: पपरोला की काव्या शर्मा का टीम इंडिया में चयन, वर्ल्ड स्कूल गेम्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Admin

BJP Baijnath: आने वाला समय भाजपा का” : कांगड़ा की अनदेखी पर जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा

Admin

Leave a Comment