21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Palampur

गोपालपुर में भी रहेगा चिड़ियाघर सीएम ने किया आश्वस्त : आशीष बुटेल

बनखंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ज़ू स्थापित करना सरकार का ऐतिहासिक फैसला

सीपीएस ने आज शिमला में सुखविंदर सिंह सुक्खू से की भेंट

पालमपुर, 5 अक्तूबर (वीर खड़का)

मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि गोपालपुर स्थित चिड़ियाघर यथावत इसी स्थान पर रहेगा।
उन्होंने गोपालपुर चिड़ियाघर के स्थानांतरण की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि चिड़ियाघर के महत्व को बरकरार रखते हुए यहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज शिमला में मुख्यमंत्री
श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भेंट की और मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के गोपालपुर चिड़ियाघर को कहीं स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के बनखंडी में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का ज़ू बनाने फैसला पर्यटन की दृष्टि से जिला के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि बनखंडी के साथ साथ गोपालपुर में भी चिड़ियाघर कार्यशील रहेगा।
आशीष ने कहा कि पालमपुर प्रदेश का आकर्षक पर्यटक स्थान है और वर्ष में लाखों पर्यटक पालमपुर का नैसर्गिक सौंदर्य निहारने के लिए यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि गोपालपुर चिड़ियाघर भी पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है जहां हिमालयी एवं अन्य वन्य जीव लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं।
उन्होंने कहा कि गोपालपुर चिड़ियाघर पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ सैकड़ो लोगों का रोजगार भी इस क्षेत्र से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि गोपालपुर चिड़ियाघर यथावत इसी स्थान पर रहेगा।

Related posts

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीतिक बैठक आयोजित

Admin

एक तरफ़ गोकुल बुटेल जी को काविना मन्त्री का दर्जा दूसरी तरफ आशीष जी के सी पी एस होते फिर अति योग्य डाक्टर का तबादला हो जाए : – प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

Admin

26 दिन से लापता युवक का शव ज्वालामुखी में मिलने के बाद फूटा गुस्सा, लोगों ने पुलिस के कामकाज पर उठाए सवाल

Admin

Leave a Comment