25 C
Baijnath
September 30, 2026
Palampur

पालमपुर में व्यक्ति का अश्लील वीडियो बनाकर मांगे डेढ़ लाख रुपये, दो महिलाओं समेत चार पर केस

पालमपुर । मोबाइल पर अश्लील हरकतें कर ठगी करने का मामला अब ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि पालमपुर में हकीकत में भी ऐसा मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो बनाकर उससे पैसे ऐंठने का आरोप दो महिलाओं और दो पुरुषों पर लगा है। दो महिलाओं ने अपने घर बुलाकर दो अन्य पुरुष साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को नंगा कर उसका अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये की मांग की।
पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस थाना पालमपुर में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया है। टांडा राजपुर क्षेत्र पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह मशरूम का कारोबार करता है। उसे रामचौक (पालमपुर) से एक महिला का फोन आया कि उन्हें मशरूम चाहिए। वह मशरूम देने के लिए महिला के घर पहुंच गया। इसके बाद महिलाओं ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगीं। इस बीच ही दो व्यक्ति कमरे के अंदर आ गए और उसे डराया और उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतार दिए और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गईं। वह मुश्किल से वहां से जान बचा कर भागा। अब आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। यह देख पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

Sp कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत आने पर दो महिलाओं समेत दो पुरुषों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को नोटिस भी जारी किया है।

Related posts

स्कूलों में लगेंगे 40 हजार बेंच : आशीष बुटेल , सीपीएस ने छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Admin

होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, दो महिलाओं को मुक्त कराया।

Admin

राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं : संजय सिंह चौहान

Admin

Leave a Comment