July 14, 2026
Palampur

धीरा में अयोजित की गई मॉक ड्रिल

धीरा,18 अक्तूबर। उपमंडल धीरा के अन्तर्गत आज अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय नौरा में डिजास्टर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा पूर्वाभ्यास में उपमंडल के सभी विभाग शामिल हुये और भूकंप और आग लगने की घटनाओं की स्थिति में राहत एवं पुनर्वास का मॉक ड्रिल किया गया। एसडीएम ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक और राहत बचाव कार्यों की करवाई के लिये प्रशिक्षित करना है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में भारी बरसात से प्रदेश में आई आपदा के समय उपमंडल के लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग,बिजली बोर्ड,एनडीआरएफ,एसडीआरएफ तथा एनएचएआई के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने बेहतर तालमेल तथा तत्परता से काम कर राहत व बचाव कार्यों को अंजाम दिया था। जिसके लिए उन्होंने सभी विभागों का आभार जताया तथा भविष्य में किसी भी तरह की आपदा के लिए इसी तरह एक टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर एसडीएम सलीम आजम, एसडीआरएफ टीम, फायर ब्रिगेड एसएफओ मदन सिंह व टीम, उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

सड़कों पर पशु छोड़ने वालों पर नजर रखने के लिए लगेंगे सीसीटीवी

Admin

पालमपुर में व्यक्ति का अश्लील वीडियो बनाकर मांगे डेढ़ लाख रुपये, दो महिलाओं समेत चार पर केस

Admin

जिन नेताओं को शान्ता कुमार ने उंगली पकड कर राजनीति सिखाई आज वे चुप क्यों ? – प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

Admin

Leave a Comment