July 14, 2026
Baijnath

राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में ट्रिपल ई कोर्स पूरा करने बाले विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र ।

ओमनी डिगी बैजनाथ 17.10.2023

राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में स्किल डेवलपमेंट के अंतर्गत ट्रिपल ई का 155 घंटे का कोर्स 29 विद्यार्थियों ने पूरा किया है।

विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहिंद्र पाल ने प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्राचार्य डॉ मोहिंद्र पाल ने कहा कि विद्यार्थियों ने जो महाविद्यालय में कोर्स के माध्यम से सीखा है , उसे अपने करियर में भी जोड़ें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत एवम आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।
प्रमाण पत्र वितरण समारोह प्रशिक्षक दिव्या शर्मा द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के इस पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ विक्रम सिंह ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी, एवम उन्होंने बताया कि यह कोर्स भविष्य में प्रशिक्षुओं के लिए बहुत लाभकारी होगा । इस दौरान विद्यार्थियों से उनकी प्रतिक्रिया भी ली गई , जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने कोर्स से कितना अधिक लाभ हुआ है। उन्होंने करियर को लेकर युवाओं का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि वर्तमान में विद्यार्थीओं को पढ़ाई के साथ साथ अपने कौशल को भी विकसित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में स्किल विभाग द्वारा निशुल्क कोर्स करवाए जाते हैं। जिसका विद्यार्थीओं को बड़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

Related posts

विधायक किशोरी लाल ने घिरथोली में 4 लाख की लागत से बने ओबीसी भवन का किया लोकार्पण, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर दिया समाधान

Admin

बड़ा भंगाल – दिल काँपता है आपकी रफ़्तार देखकर के यारों ने कितनी दूर बसायी है बस्तियाँ।

Admin

Mahashivratri Mela: 27 फरवरी को बैजनाथ में मचेगा धमाल, इस गायक की परफॉर्मेंस के लिए दर्शक बेताब

Admin

Leave a Comment