25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Baijnath News: जम्मू मंडल रेल प्रबंधक ने बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

बैजनाथ (वीर खड़का ) 18 मई 2025

जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार ने शनिवार, 17 मई 2025 को बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का दौरा कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने 22 मई 2025 को प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने नवनिर्मित स्टेशन भवन, वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम, पोर्च और अन्य सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया, जो यात्रियों के लिए आधुनिक और उन्नत सुविधाओं से युक्त हैं। श्री विवेक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 22 मई को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। यह परियोजना यात्रियों को हाई-स्पीड वाई-फाई, स्वच्छ शौचालय, वाटर एटीएम, फूड कोर्ट और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं जैसे रैम्प, ब्रेल लिपि संकेत और सुलभ शौचालयों से लैस करेगी, जिससे यात्रा अनुभव में सुधार होगा।

Related posts

लडभड़ोल क्षेत्र के 31 वर्षीय युवक सचिन ठाकुर ने एचएएस की परीक्षा पास कर प्रदेश भर में हासिल किया छठा रैंक

Admin

सुभाष अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त।

Admin

Baijnath News : भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया

Admin

Leave a Comment