May 2, 2026
Palampur

हिमाचल में क्रिकेट को पहचान दिलाने का श्रेय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को : घनश्याम शर्मा

पालमपुर 3 अक्टूबर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने हिमाचल में क्रिकेट को पहचान दिलाने का श्रेय वर्तमान मेें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जाता है।आज प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच मैच मिलना प्रदेश खास कर जिला कांगड़ा के लिए बहुत ही गौरब की बात है। शर्मा ने कहा कि राज्य में क्रिकेट को अनुराग ठाकुर ने न केवल अंतरराष्ट्रीय नाम दिलाया बल्कि युवाओं को सुविधाएं व मौके भी मुहैया करवाए हैं। जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में टूरिजम को भी बढ़ावा मिला है। होटल उद्योग का विकास हुआ है। शर्मा ने कहा कि पहले कभी हिमाचल में दो ही मैदान होतेे थे, लेकिन अब इंटरनेशनल स्टेडियम के साथ कई खेल मैदान व कई खेल अकादमियां भी चल रही है। इनके बूते अब प्रदेश में क्रिकेट के खेल में खिलाडिय़ों का हाथ बल्लेबाजी व गेंदबाजी में अच्छे से घूमने लगा है । शर्मा ने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम बनाकर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल को बड़ा नाम दिलाया। राज्य में खिलाडिय़ों को सुविधाएं दिला कर आज इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य में कई क्रिकेट अकादमी चल रही हैं। राज्य में जहां भी जगह उपलब्ध है, वहां पर अकादमी बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने जो सपना देखा है, वह अब पूरा हुआ है।
घनश्याम शर्मा,,

Related posts

आदि हिमानी चामुण्डा की सोलर लाईटों को उखाडने के आदेश पर आँसू भरकर बोले प्रवीन कुमार :- आज न भाजपा नेता , न पूर्व विधायक , न संस्था का अध्यक्ष केबल आदि हिमानी चामुण्डा का भक्त वोल रहा हूँ

Admin

वंचित वर्ग के लिए सराहनीय कार्य कर रहे वैज्ञानिक : डा.डी.के.वत्स, कुलपति

Admin

पालमपुर में बढाई जायेगी पार्किंग सुविधा : आशीष बुटेल

Admin

Leave a Comment