24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Palampur

सड़क से जुड़ेगा रस्यालु गांव : आशीष बुटेल

पालमपुर, 9 अक्टूबर : मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को ग्राम पंचायत थला के रस्यालु में लोगों से
रूबरू हुए और जनसमस्याओं का निपटारा किया। सीपीएस आशीष ने कहा कि प्रदेश की भूगोलिक परिस्थिति में सड़कें हमारी जीवन रेखायें हैं
और संचार का मुख्य साधन है। लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कठिन
भूगोलिक और दुर्गम क्षेत्रों की शेष रही पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिये गंभीर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर निर्वाचन
क्षेत्र में बढ़िया सड़क सुविधा का जाल है। उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके में सड़क से वंचित गांवों में जमीन उपलब्धता पर सड़क सुविधा से
जोड़ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण सड़कों को नुकसान हुआ है ऐसे मार्गों को फिर दुरस्त करने के लिये निर्देश लोक
निर्माण विभाग को दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि थला पंचायत के रस्यालु गांव को भी शीघ्र सड़क सुविधा से जोड़ा जायेगा ताकि लोगों को
आवाजाही की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अंजू देवी, पूर्व
प्रधान कुलदीप चन्द सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फ़ोटो कैप्शन : लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सीपीएस आशीष बुटेल ( फोटो – 6 )

Related posts

Palampur News: पालमपुर में धूमधाम से हुआ ‘मिस, मिसेज़, मिस्टर ग्लैमर आइकॉन ऑफ़ इंडिया 2025’ और किड्स रनवे फैशन शो

Admin

राज्यपाल ने की शांता कुमार से भेंट

Admin

नियमाविरुद्ध नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा करकट बिखेरने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

Admin

Leave a Comment