18 C
Baijnath
October 9, 2026
Baijnath

सीपीएस ने सादगी से मनाया 76वां जन्मदिन । आयुर्वेद अस्पताल की खामियों होंगी दूर : किशोरी लाल

बैजनाथ 10 अक्तूबर (वीर खड़का)

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने मंगलवार को अपना 76 वां जन्म दिवस सादगी से परिवार सदस्यों, कार्यक्रताओं और प्रशंक्षकों के साथ मनाया।
इस अवसर श्री सीपीएस किशोरी लाल ने राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वैदिक महाविद्यालय वाटिका में आंवले का पौधा रोपित किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ किया।
सीपीएस को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित किये। उन्होंने रोगी कल्याण समिति की एंबुलेंस सुविधा का भी शुभारंभ किया।
‌सीपीएस ने कहा कि पपरोला में एकमात्र प्रदेश का राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय में जो भी कमियां है उनको सरकार के माध्यम से दूर करवाने की कोशिश की जा रही, ताकि लोगों के बढ़िया उपचार की सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद अस्पताल में तमाम तरह की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
जन्मदिवस पर क्षेत्र की जनता से मिले सहयोग तथा स्नेह के लिए उन्होंने उनका आभार जताया। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया है कि क्षेत्र का चहुमुखी विकास उनकी वचनबद्धता है। उन्होंने कहा कि की अगर किसी व्यक्ति को कहीं भी परेशानी आ रही है तो वह स्वयं उनसे मिल सकता है
‌इस अवसर पर राजकुमार कोड़ा द्वारा 11000/ – सोनी द्वारा 5100/ रूपये का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिये भेंट किया गया।
‌कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के लोग, मंदिर ट्रस्टी , पार्षद और विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

पहले प्रयास में HPAS परीक्षा उत्तीर्ण कर अभिषेक कपूर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Admin

बैजनाथ में अतिक्रमण हटाओ मुहिम का दिखा असर, दुकानदार खुद हटाने लगे छज्जे; लोगों ने की प्रशासन की तारीफ

Admin

मनजीत कुमार को सौंपी प्रधान यूनियन की जिम्मेदारी।

Admin

Leave a Comment