20.4 C
Baijnath
June 13, 2026
Palampur

एलआईसी ने नवाजे विकास अधिकारी व अभिकर्ता

पालमपुर 9 अक्टूबर : भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर के सीनियर बिज़नेस एसोसिएट एवं विकास अधिकारी मनोज कुँवर को शिमला डिवीज़न की उत्कृष्ट स्वतन्त्रता दिवस ट्रॉफी सम्मान से नवाजा गया। वही टीम के 10 अग्रणी सदस्यो को भी उत्कृष्ट स्वतन्त्रता दिवस ट्रॉफी सम्मान से रविवार को शाखा कार्यालय पालमपुर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।
इस समारोह की अध्यक्षता पालमपुर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पीके चौहान ने मुख्य अतिथि के रुप में की। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पीके चौहान ने प्रबन्धक प्रशासन बीरेंदर जरेट,सहायक शाखा प्रबंधक राज कुमार नाइक की उपस्थिति में सीनियर बिज़नेस एसोसिएट एवं विकास अधिकारी मनोज कुँवर और सभी अभिकर्ताओं को सम्मानित करने उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि सीनियर बिज़नेस एसोसिएट एवं विकास अधिकारी मनोज कुँवर और उनकी टीम द्वारा गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2.93 करोड़ प्रीमियम 968 पॉलिसियों सहित करके पालमपुर शाखा में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है वही शिमला डिवीजन में भी टीम प्रीमियम के आधार पर चतुर्थ स्थान पर रही है वही वर्तमान वितीय वर्ष 2023-24 में अभी तक टीम 422 पालिसी और 1.68 करोड़ प्रीमियम करके शाखा में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने अभिकर्ताओं का आह्वान किया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और परिवारों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि निगम जहां हर वर्ग के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं चला रही है वही उन्होंने पेंशन और हेल्थ की योजनाओं का लाभ भी जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई अभिकर्ताओं को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
फ़ोटो
समारोह में उपस्थित एलआईसी के अधिकारी, विकास अधिकारी व अभिकर्ता,,

Related posts

पालमपुर में 11ग्राम हेरोइन बरामद

Admin

Palampur News: पालमपुर में धूमधाम से हुआ ‘मिस, मिसेज़, मिस्टर ग्लैमर आइकॉन ऑफ़ इंडिया 2025’ और किड्स रनवे फैशन शो

Admin

जिन नेताओं को शान्ता कुमार ने उंगली पकड कर राजनीति सिखाई आज वे चुप क्यों ? – प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

Admin

Leave a Comment