August 18, 2026
Palampur

बागवानी विभाग द्वारा किसानों के लिये पांच दिवसीय मशरूम ट्रेनिंग कैम्प का हुआ समापन


पालमपुर, 14 सितंबर :- बागवानी विभाग द्वारा किसानों के लिये पांच दिवसीय मशरूम ट्रेनिंग कैम्प का समापन हुआ। समापन समारोह में डॉ कमलेश भारद्वाज फल प्रोदायोविग फल विज्ञान केंद्र नगरोटा बगवां मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे।डॉ कमलेश ने किसानों को प्रशस्तिपत्र वा मशरूम की खेती की किताब भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बागवानों को मशरूम के भंडारण के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 40 किसानों ने भाग लिया जिसमें नूरपुर, चौंतड़ा मंडी, धर्मपुर, पंचरुखी, भवारना और कांगड़ा खण्ड के किसानों ने प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर मशरूम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के विषय वाद विशेषज्ञ डॉक्टर हितेंद्र पटियाल ने भी किसानों को संबोधित किया और किसानों को मशरूम उत्पादन की खेती किस प्रकार शुरू की जाए। इस अवसर विषय वाद विशेषज्ञ डॉ शकुन राणा, बैंक अधिकारी मनोज धीमान, उद्यान विकास अधिकारी राजेश पटियाल, संजीव नारियल ने भी किसानों को संबोधित किया।

Related posts

सीपीएस आशीष बुटेल ने पढियारखर में समर्पित की 30 लाख की योजना

Admin

कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का अंद्रेटा में सात दिवसीय शिविर संपन्न

Admin

जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित होल्टिकल्चर ट्रैनिंग सेंटर में बागवानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ रहने की सुविधा भी मिलेगी

Admin

Leave a Comment