16.9 C
Baijnath
April 1, 2026
Baijnath

नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएं युवा पीढ़ी: रविंद्र बिट्टू । एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने सराहे सारथी जन कल्याण संस्था के प्रयास।

बैजनाथ, 11 अक्टूबर

प्रदेश कांग्रेस एसटी सैल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू ने कहा है कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो न केवल नशेड़ी व्यक्ति के जीवन को नर्क बना देती है बल्कि उसके आसपास और पारिवारिक माहौल का ताना-बाना भी पूरी तरह से बिखर जाता है। बिट्टू बैजनाथ एसडीएम प्रांगण में सारथी जनकल्याण संस्था की ओर से आयोजित नशा निवारण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि प्रत्येक वर्ष हमारे देश में तकरीबन 25000 मौतें केवल नशे की वजह से होती हैं इसके अलावा लाखों लोग कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। मानव निर्मित तंबाकू उत्पादों में तकरीबन 5000 जहरीले तत्व पाए जाते हैं इसके उपयोग से कैंसर, फेफड़ों और दिमाग की बीमारियां उत्पन्न होती हैं। दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे नशे की वजह से देश के सभी राज्यों में 15 अगस्त 2020 को व्यापक स्तर पर नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान शुरू किया गया था जिसका नतीजा यह हुआ कि आज सभी राज्यों के प्रत्येक हिस्से में नशा मुक्ति केंद्र बनाए गए हैं जिनमें नशा छुड़ाने से लेकर नशे के खिलाफ एकजुट होकर तरह-तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं बावजूद इसके नशाखोरी का व्यापार दिन-दिन बढ़ रहा है जो की चिंता का विषय है। इसलिए आज यह प्रण लेने का वक्त आ गया है कि नशे को किसी भी सूरत में हमारे समाज से बाहर निकलने का उपाय खोजा जाए। इस मौके पर बैजनाथ के एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि कहा कि नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है ताकि युवा पीढ़ी नशे के गर्त में पढ़ने की बजाय स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सके। इस मौके पर संस्था की सुनीता मेहता,राजकुमार राजू,प्रवीण डोगरा, रांझा राम और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली में हिस्सा लिया।

Related posts

विधायक बैजनाथ ने बरसात की तबाही का लिया जायजा, प्रभावितों को तत्काल राहत के दिए निर्देश

Admin

हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून, इस दिन से फिर बिगड़ सकता है मौसम

Admin

बैजनाथ के लुलानी गांव का जख्म फिर से हरा हुआ।

Admin

Leave a Comment