19.4 C
Baijnath
October 3, 2026
Baijnath

बैजनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी: चि*ट्टे तस्करी मामले में पंजाब से पश्चिम बंगाल तक धावा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस ने 10 दिन की मेहनत से तोड़ा तस्करी नेटवर्क, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

बैजनाथ: पुलिस थाना बैजनाथ में चिट्टे की तस्करी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया गया था और उसके नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया था। इस नेटवर्क में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्वेषण के दौरान यह पता चला कि एक अन्य आरोपी भी इस गिरोह का मुख्य सदस्य है और बैजनाथ के आसपास चिट्टे की सप्लाई करता है। साथ ही, उसने आरोपियों को हेरोइन लाने के लिए पैसे भी उपलब्ध करवाए थे।

मामला दर्ज होने के बाद मुख्यआरोपी अपने घर से गायब हो गया था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल में छुप गया था। इसके बाद पुलिस थाना बैजनाथ से ASI सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई और उसे पश्चिम बंगाल के कोलकाता भेजा गया। टीम ने करीब 10 दिन तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में आरोपी की तलाश की और हर संभव ठिकानों पर छापेमारी की। अंत में, आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से चिट्टे तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

Baijnath Congress: बैजनाथ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, विधायक किशोरी लाल के नेतृत्व में एकजुटता का संदेश

Admin

कांगड़ा रेल नेटवर्क बढ़ाने को केन्द्रीय नेतृत्व से मिलेंगे: राजीव भारद्वाज

Admin

मेले हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान, बढ़ाते हैं मेलजोल- किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment