15.6 C
Baijnath
March 27, 2026
Baijnath

भारत विकास परिषद शाखा बैजनाथ पपरोला ने आयोजित की ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता


रावमापा अवेरी ने जीती भारत को जानो’ प्रतियोगिता की ट्रॉफी

भारत विकास परिषद शाखा बैजनाथ पपरोला द्वारा ‘राष्ट्रीय समूह गान’ और ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिताओं का आयोजन कपूर पैलेस बैजनाथ में बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना का संचार करने के लिए अभिभावकों और विद्यालयों के अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने भारत विकास परिषद शाखा बैजनाथ द्वारा समाज सेवा एवं विद्यार्थियों में संस्कार, सेवा भावना एवं राष्ट्र प्रेम की भावना का परिमार्जन करने के लिए शाखा के सदस्यों की सराहना करते हुए अपनी तरफ से 20000 रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में अतिथि विशेष प्रिंसिपल साइंटिस्ट (सेवानिवृत्त) डॉक्टर आरएस. राणा ने भारत विकास परिषद के संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा तथा समर्पण जैसे आदर्श गुणों की व्याख्या करते हुए भारत विकास परिषद की सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिए बधाई दी। अध्यक्ष प्रीतम भारती ने भारत विकास परिषद शाखा बैजनाथ पपरोला द्वारा बैजनाथ क्षेत्र में शाखा द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
भारत विकास परिषद बैजनाथ पपरोला के महासचिव अनुज आचार्य ने ‘भारत को जानो’ और ‘राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिताओं’ के परिणाम बारे जानकारी देते हुए बताया कि ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में बैजनाथ उपमंडल के 16 स्कूलों ने भागीदारी की जिसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग का प्रथम स्थान जीतकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवेरी के छात्रों ने परचम लहराया और अपनी तैयारी एवं प्रतिभा से सभी को चमत्कृत कर दिया वहीं वरिष्ठ वर्ग में विजन पब्लिक स्कूल बैजनाथ और कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पपरोला के विद्यार्थी उपविजेता रहे।
राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में भारतीय विद्यापीठ स्कूल बैजनाथ प्रथम रहा और उसे प्रतियोगिता की ट्रॉफी के साथ-साथ बैजनाथ फार्मास्यूटिकल के शर्मा परिवार द्वारा स्वर्गीय एसके शर्मा (पूर्व सलाहकार आयुष विभाग भारत सरकार) की स्मृति में रनिंग ट्राफी भी प्रदान की गई। द्वितीय स्थान पर रहे विजन पब्लिक स्कूल बैजनाथ के विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि सांसद इंदु गोस्वामी ने ट्राफी प्रदान की।
कार्यक्रम का मंच संचालन सचिव अनुज आचार्य ने किया जबकि भारत विकास परिषद की ओर से जितेंद्र बंटा और असीम गुप्ता बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। डॉक्टर उज्जवल कटोच, डॉक्टर अमरजीत सिंह और अर्षित ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉक्टर आर.एस. राणा, बलबीर राणा, अनिल राणा, सुनील कपूर, संजय अवस्थी, ध्रुव देव शर्मा, राकेश कटोच और विलायती राणा ने शाखा की सदस्यता ग्रहण की। इस आयोजन में विजन पब्लिक स्कूल के एमडी रवि कपूर एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। युद्ध वीर राणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शाखा की तरफ से प्रीतिभोज की व्यवस्था भी की गई थी। इस मौके पर शक्ति चंद राणा, युद्धवीर राणा, मुल्ख राज शर्मा, विपिन भारद्वाज, डॉक्टर देवेंद्र सूद, डॉक्टर शिव गौतम, संजय सोनी, विपिन शर्मा, अनिल नंदा नीटू, हरीश अरोड़ा, अध्यक्ष प्रीतम भारती, सचिव अनुज आचार्य, दीक्षांत गुप्ता, पुष्पेन्द्र सूद, रवि कपूर, डॉ. प्रवीण शर्मा और राविता भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

Related posts

उपमंडल पधर में धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Admin

Baijnath: विधायक किशोरी लाल ने तरेहल पंचायत का दौरा कर प्रभावित परिवारों को दी राहत की उम्मीद

Admin

बैजनाथ में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने मनाया संगठन का 40 वाँ स्थापना दिवस।

Admin

Leave a Comment