September 16, 2026
Palampur

महाकाल ब्लॉक के धंडोल गांव में ब्रेन स्ट्रोक व कार्डियो पलमनरी रिससिटेशन पर जगाई जागरूकता की अलख।

“द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के धंडोल गांव में 19 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में स्ट्रोक व कार्डियो पलमनरी रिसीससिटेशन पर लोगों को जागरूक किया। जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सिकंदर अली , चिकित्सक प्रविंदर , फार्मासिस्ट शुभम ,लैब टेकनीशियन सुरिंदर और पायलट हरदीप मौजूद रहे। चिकित्सक ने लोगों को सीपीआर के बारे में बताया। उन्होंने बताया की CPR की फुल फॉर्म कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन होती है। सीपीआर एक इमरजेंसी लाइफ सेवर प्रक्रिया है जिसे तब किया जाता है जब दिल धड़कना बंद कर देता है। हार्ट ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, कार्डिएक अरेस्ट के बाद तत्काल सीपीआर देने से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है। ये सब जानकारी चिकित्सक द्वारा लोगों को बताई गयी।

Related posts

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण

Admin

सड़क से जुड़ेगा रस्यालु गांव : आशीष बुटेल

Admin

Palampur News:पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सादगी से मनाया 92वां जन्मदिन, ज्योतिषी की भविष्यवाणी को ठुकराया

Admin

Leave a Comment