27.1 C
Baijnath
August 17, 2026
Palampur

विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : आशीष बुटेल

पंचरुखी, 18 जुलाई

मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने आज मंगलवार को विकास खण्ड पंचरूखी के अंतर्गत पालमपुर विधान सभा क्षेत्र की 7 पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

आशीष बुटेल ने बीडीओ को आदेश दिये कि निर्धारित समय में विकास कार्यों को पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही को भी सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा बैठक प्रत्येक तिमाही में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है इसके साथ ही विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए कहा। उन्होने विकास खण्ड पंचरूखी के अंतर्गत पालमपुर विधान सभा क्षेत्र की 7 पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के अच्छे प्रदर्शन पर बधाई भी दी।

सीपीएस ने विधायक विकास निधि, संसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि, 15वें वित्त आयोग, एसडीआरएफ, मनरेगा, विकास में जनसहयोग, एसडीएफ व स्वच्छ भारत मिशन में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली और विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के आदेश दिये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में लोगों की राहत प्रदान देने के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा के कारण जितना भी नुकशान पंचायतों में हुआ है इसकी मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर तीन दिन में आगामी कार्यवाही के लिये भेंजे।

बैठक का संचालन खण्ड विकास अधिकारी शिखा सिमतिया ने किया और पंचरुखी विकास खण्ड के अंतर्गत पालमपुर विधान सभा क्षेत्र की 7 पंचायतों चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, अमित शर्मा, कुलदीप, आशीष, अजय, विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारीयों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

26 दिन से लापता युवक का शव ज्वालामुखी में मिलने के बाद फूटा गुस्सा, लोगों ने पुलिस के कामकाज पर उठाए सवाल

Admin

महाकाल ब्लॉक के धंडोल गांव में ब्रेन स्ट्रोक व कार्डियो पलमनरी रिससिटेशन पर जगाई जागरूकता की अलख।

Admin

सड़क से जुड़ेगा रस्यालु गांव : आशीष बुटेल

Admin

Leave a Comment