July 21, 2026
Baijnath

बैजनाथ कांग्रेस ने किया पूर्व विधायक पर पलटवार

18 जुलाई बैजनाथ (वीर खड़का)

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, सचिव शशि राणा तथा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव ने संयुक्त कहा कि पूर्व में रही सरकार के नुमाइंदे ने हमारे सीपीएस के विरुद्ध बयानबाजी की है वह निंदनीय है, वह कह रहे थे कि सीपीएस को जयराम सरकार का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उस काल में कोई बड़ी योजना बैजनाथ के लिए आई होती तो वह बधाई के पात्र थे। लेकिन 2012-17 में जब किशोरी लाल विधायक थे तब के कार्यों को भी पूर्व सरकार पूरा नहीं करवा पाई, उल्टे उनके कार्यकाल में बैजनाथ से एचआरटीसी की 40 बसें विद रूट तथा लगभग 140 कर्मचारियों को जोगिंदर नगर भेज दिया गया, पॉलिटेक्निकल कॉलेज तथा ऑक्सीजन प्लांट शिफ्ट कर दिया गया लेकिन इन्हें रोकने के लिए वह कुछ नहीं कर सके तथा 5 सालों तक विधानसभा के विकास को ग्रहण लगा दिया। उन्होंने कहा कि सीपीएस मात्र 6 महीनों में यहां से शिफ्ट हुए रूटो को वापस लाए हैं जो शीघ्र ही बैजनाथ से चलेंगे, पॉलिटेक्निकल कॉलेज के लिए सीएम से हरी झंडी मिल गई है बहुत जल्द वह कार्य भी सिरे चढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बैजनाथ बस स्टैंड का शिलान्यास कांग्रेस काल में हुआ था तथा कांग्रेस काल में ही पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि बैजनाथ में एक आधुनिक टैंक बनाकर बैजनाथ की पेयजल समस्या का हल हुआ है उसी तरह का टैंक पपरोला में बनाया जा रहा है जिससे वहां की समस्या का हल होगा पूरे क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 6 महीने में कांग्रेस ने क्षेत्र में हर जगह सड़क, पानी, स्वास्थ्य तथा शिक्षा आदि सुविधाओं को बहाल करवाकर क्षेत्र की जनता को सुविधाएं प्रदान करवाई है। उन्होंने पूर्व विधायक को कहा है कि अगर उन्हें शक हो तो वह कभी भी विभाग से इसकी जांच करवा सकते हैं तथा वह अनाप-शनाप बयान बाजी करने से परहेज करें और अपने दायरे में रहकर बयानबाजी करें।

Related posts

Baijnath Vyapaar Mandal Office : व्यापार मंडल ऑफिस उद्घाटन पर तालाबंदी, गैर-कानूनी कब्जे का आरोप

Admin

बैजनाथ के सेहल गांव में तेंदुओं का आतंक : ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता।

Admin

जिला स्तरीय बैसाखी नलवाड़ मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे -किशोरी लाल।

Admin

Leave a Comment