19.4 C
Baijnath
October 2, 2026
Baijnath

झांकियों होंगी होली मेला पपरोला का मुख्य आकर्षण।

4 मार्च 2025 बैजनाथ

स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने कहा कि जिला स्तरीय होली मेला पपरोला धूमधाम से मनाया जाएगा। किशोरी लाल बैजनाथ लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में आयोजित एक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने स्पष्ट किया कि एसडीएम बैजनाथ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय होली महोत्सव पपरोला का आयोजन 12 से 15 मार्च तक होगा। इसके लिए सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों की कमेटी गठित होगी।‌ उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र वासियों से मेले के लिए इकट्ठी की जाने वाली धनराशि केवल अधिकृत पर्ची के माध्यम से ही की जाए और इकट्ठी की गई राशि का पूरा ब्योरा रखा जाए। पिछले वर्ष हुए खर्च का पूरा बुरा भी उन्होंने कमेटी सदस्यों के समक्ष पेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मेले में पपरोला और आसपास के इलाकों के लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा।

12 मार्च से शुरू होने वाले इस मेले में झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। जिला स्तरीय होली महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर ने कहा कि इस मेले को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। ‌इस मौके कई लोगों ने अपने सुझाव भी दिए। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय यह मेल झांकियां के लिए विख्यात है इसलिए झांकियां को विशेष तवज्जो दी जाए। बैठक में डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा, तहसीलदार रमन ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा भाटिया, उपाध्यक्ष राजन चौधरी, अभियंता विकास ठाकुर ,पार्षद मुकेश शर्मा, राजेश कुमार, सचिन शर्मा, प्रताप मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सूद, कुलदीप सोनी, शांति कौल, सुरेंद्र कुमार, विनोद ग्रोवर, बलबीर राणा, गगन कुमार व पुष्पेंद्र सूद सहित कई लोग मौजूद

Related posts

Baijnath News: बैजनाथ शिव मंदिर की दो पार्किंगों की नीलामी 3 जनवरी को

Admin

हिमाचली बेटी सोनाली शर्मा ने जीता “मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” का ताज, पूरे प्रदेश का किया मान बढ़ाया

Admin

होली में केमिकल वाले रंगों और ऑयल पेंट स्कीन और आंखों को पहुंचा सकते हैं नुकसान, ऐसे रखें ख्याल

Admin

Leave a Comment