September 5, 2026
Shimla

Board Exams 2025: बोर्ड परीक्षा पर पड़ा बारिश और बर्फबारी का साया, हिमाचल में स्थगित हुए एग्जाम, जानें नई डेट

हिमाचल प्रदेश में 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल यानी 04 मार्च 2025 (मंगलवार) से शुरू होने वाली थी. लेकिन जनता की भारी मांग और मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है । हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन स्थगित की गई परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जल्द ही जारी करेगा.

हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 में बड़ा बदलाव हुआ है. प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण 3 महत्वपूर्ण विषयों की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है. लाहौल स्पीति की एमएलए अनुराधा राणा ने बताया, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. इसलिए जनता की मांग पर 8 मार्च तक की बोर्ड परीक्षाओं को लाहौल, स्पीति घाटी और पांगी घाटी में स्थगति करवा दिया गया है. बोर्ड ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. इसे hpbose.org पर चेक कर सकते हैं.

HPBoSE Exams: लाखों स्टूडेंट्स, 2300 परीक्षा केंद्र

हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मौसम की बेरुखी के चलते प्रदेश के 2 जनजातीय क्षेत्र पांगी और लाहौल स्पिति को छोड़कर बाकी तमाम क्षेत्रों में कल से सालाना बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 1 लाख 95 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए 2300 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. पिछले साल यह संख्या 2250 थी.

Related posts

शिमला में घर में लगी भीषण आग, जलकर राख हुआ पूरा मकान

Admin

“संसद में प्रियंका गांधी ने अपनी ही सरकार को कटघरे में किया खड़ा, हिमाचल में कांग्रेस बना रही बड़े-बड़े लोगों के लिए कानून”

Admin

Himachal : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: इस विभाग के 900 आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा स्थायी रोजगार

Admin

Leave a Comment