28.9 C
Baijnath
March 5, 2026
Mandi

देवताओं को विदाई के साथ गवाली का शाढ़नु मेला संपन्न

विधायक पुर्ण चंद ठाकुर ने निभाई मेला समापन की रश्म

पधर

इलाका रुहाड़ा नरेश देव सूत्रधारी ब्रम्हा सुराहन को समर्पित तीन दिवसीय शाढ़नु मेला गवाली धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता विधायक पुर्ण चंद ठाकुर ने की। उन्होंने मेला की शोभा बढ़ाने आए देव सूत्रधारी ब्रम्हा, गंगेश्वर देव सीयून गहरी और देव पाईंदल ऋषि सिलग की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। पंचायत प्रधान सुनील डोगरा ने शॉल टोपी भेंट कर मुख्यतिथि का स्वागत किया। महिला मंडल गवाली, पुंदल वन, चत्रहील, पुंदल टू, सरवाला ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समारोह में खूब समां बांधा। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने शाढ़नु मेला की क्षेत्र वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संस्कृति मेलों और धार्मिक आयोजनों से महफूज बनी हई है। मेलों के आयोजन से हमें एक मंच प्रदान होता है और आपसी भाई चारा भी बढ़ता है। हिमाचल देव भूमि है। यहां के देवी देवता मेलों के आयोजन को चार चांद लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से द्रंग क्षेत्र के कई इलाकों में भारी क्षति हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से प्रभावित क्षेत्रों का उन्होंने दौरा करवाया है। केंद्र ने 361 करोड़ की राशि नुकसान की भरपाई को जारी की है जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी राशि को प्रभावित क्षेत्रों में ही खर्च किया जाए। उन्होंने मेला के सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मेला कमेटी को विधायक निधि से 21 हजार देने की घोषणा की।
इस मौके पर स्थानीय प्रधान सुनील डोगरा, भाजपा द्रंग मंडल अध्यक्ष दलीप कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, महिला मोरचा अध्यक्ष गवाली की पूर्व प्रधान मीना ठाकुर, सचिव सपना ठाकुर, जिला परिषद सदस्य शारदा ठाकुर, उरला की प्रधान ममता मितल, सीयून की प्रधान नागेश्वरी देवी ठाकुर, मनोहर चंद ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य घनश्याम ठाकुर, कमल चौहान, मोहन लाल, प्रदेश भाजपा मीडिया सह संयोजक चंदन पंडित, राजू राम, गुलाब सिंह ठाकुर, बलि राम ठाकुर, पुर्ण चंद झेचा, पवन कुमार यादव, शांता कुमार, मान सिंह ठाकुर, राजेश सेन, देव सूत्रधारी ब्रम्हा के पुजारी मंगलू राम, गुर गोपाल दास, अंकृत पटियाल, देव सीयून गहरी के पुजारी शेर सिंह, गुर सुरेंद्र कुमार, देव पाईंदल ऋषि सिलग के पुजारी राम चन्द्र, बिट्टू, गुर खेम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक पुर्ण चन्द ठाकुर ने गवाली शाढ़नु मेला की खेल टीमों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ईनाम देकर सम्मानित किया। वॉलीबाल में कुन्नू टीम विजेता और धार टीम उप विजेता बनी। रस्साकस्सी में महिला मंडल मुलसु विजेता, पुंदल दो उप विजेता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले महिला मंडल गवाली, मुलसु, पुंदल एक, पुंदल दो, सरवाला, चतरील को विधायक ने इनाम देकर सम्मानित किया।
फोटो

Related posts

पंकज जम्वाल को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट बनाये जाने पर द्रंग भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बधाई

Admin

“मंत्रालय तो सही ढंग से संभल नहीं रहा है, चले हैं सांसद बनने” कंगना ने विक्रमादित्य सिंह पर कसा तंज

Admin

गढ़गांव स्कूल के 4 होनहार जिला स्तर पर दिखाएंगे दमखम

Admin

Leave a Comment