February 7, 2026
Mandi

करसोग में महिला के साथ मारपीट और जंजीर से बांधने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत लोअर करसोग के एक गांव में एक महिला के साथ मारपीट और उसे जंजीर से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला को मारपीट के बाद जंजीर से बांधा गया है। हालांकि, करसोग पुलिस और स्थानीय समाजसेवी पूर्ण चंद कौंडल के अनुसार, जंजीर से बांधने का मामला महज एक ड्रामा साबित हुआ, लेकिन मारपीट की घटना सत्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला का मेडिकल भी करवाया जा रहा है।

हमीरपुर की है महिला, करसोग में रह रही थी पुलिस जांच में सामने आया है कि यह महिला हमीरपुर की रहने वाली है और पिछले दो महीनों से करसोग में एक व्यक्ति के घर पर रह रही थी। इस व्यक्ति की शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं। कुछ समय पहले भी यह महिला घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस के मुताबिक, महिला के फिर से कहीं जाने की बात को लेकर व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। महिला के शरीर पर मारपीट के गहरे निशान हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।

पुलिस के पहुंचते ही खुली जंजीर, ड्रामा आया सामने यह घटना शुक्रवार की है। स्थानीय महिलाओं ने जब इस महिला को जंजीर से बंधे हुए कमरे में देखा, तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही जंजीर खोल दी गई और महिला उठकर खड़ी हो गई। जांच में पता चला कि जंजीर से बांधने का मामला केवल दिखावा था। यह जंजीर कुत्ते को बांधने के लिए इस्तेमाल की जाती थी और ताला भी ऐसा था, जिसे खोलने के लिए चाबी की जरूरत नहीं थी।

पुलिस कर रही गहन जांच मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। जिस व्यक्ति के साथ महिला रह रही थी, उसका मोबाइल वर्तमान में बंद है और पुलिस उससे संपर्क करने की कोशिश कर रही है। व्यक्ति को बुलाकर पूछताछ की जाएगी और यह भी जांचा जाएगा कि महिला इस व्यक्ति के साथ क्यों रह रही थी। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है।

Related posts

Kangana Ranaut: कंगना का सरकार पर हमला: सुक्खू सरकार को बताया भेड़िया, बिजली बिल पर भी उठाए सवाल।

Admin

सीएम 29 को मंडी में लेंगे अधिकारियों की बैठक

Admin

Mandi: मंडी में भीषण सड़क हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, पांच बारातियों की मौत

Admin

Leave a Comment