28.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Mandi

पधर की ग्राम पंचायत भड़वाहण के गांव मरगलू में आगजनी की घटना से दो मंजिला मकान जलकर राख

पधर

उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत भड़वाहण के गांव मरगलू में आगजनी की घटना से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य किसी समारोह में शामिल होने गए थे।  आगजनी की घटना से दो परिवारों की घर के भीतर रखी उम्र भर की संपति जल कर राख हो गई।
आगजनी का कारण शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। सडक़ सुविधा न होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी आग बुझाने घटना स्थल नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने को भरसक प्रयास किए, लेकिन पलभर में सब जलकर राख हो गया। मंगलवार दोपहर बाद मरगलू गांव में ग्रामीणों ने रिहायशी मकान को आग की लपटों में घिरा देखा। मोबाइल द्वारा प्रभावित परिवार को सूचना दी गयी ।
मकान में सुंपती देवी पत्नी स्वर्गीय गुड्डू राम और चुनी लाल सुपुत्र भूप सिंह का परिवार रहता था। मकान को लगी आग की लपटें इतनी तेज थी कि मकान के भीतर रखे सामान को प्रयासों के बावजूद भी बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान जितेंद्र कुमार घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और आगजनी की घटना की सूचना एसडीएम पधर को दी। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने प्रभावित परिवारों को पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी करते हुए हलका ग्रामीण राजस्व अधिकारी को नुकसान की रिर्पोट तैयार करने के आदेश जारी किए हैं। वही प्रशासन ने खाने और ओढ़ने का सामान प्रभावित परिवार को दिया है ।  घटना से घर के अंदर रखी नकदी, कपड़े, बर्तन, अनाज, आभूषण सब जल गए। प्रभावित परिवार के सदस्यों को ग्रामीणों ने अपने घर में पनाह दी है। पंचायत प्रधान जितेंद्र कुमार कमांडो ने बताया कि दोनों परिवार अति निर्धन है। सुंपती देवी आइआरडीपी परिवार से संबंध रखती है। दोनों परिवारों की जीवन भर की पुंजी मकान में राख हो गई। प्रशासन से प्रभावित परिवार की हर संभव मदद की मांग की है।

Related posts

नुक्कड नाटकों से बताए जा रहे आपदा में बचाव के तरीके

Admin

महेड के पास सीमेंट से भरा ट्रक में लगी आग से ट्रक और सीमेंट जले

Admin

Mandi: जोगिंद्रनगर में पुल से नदी में कूदी महिला, बचाव अभियान जारी

Admin

Leave a Comment