21.3 C
Baijnath
October 9, 2026
Mandi

हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तप किया है : बिंदल

कुल्लू/शिमला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने ढालपुर रथ मैदान से एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल और कुल्लू के निवासी है। नड्डा जी हमारे दिल के बहुत करीब है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के गांव गांव, सड़क सड़क को पहचानते हैं और हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तप किया है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी कि केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे हैं और नरेंद्र मोदी एवं जयराम ठाकुर की सरकार ने हिमाचल की कायाकल्प की है। आज हम भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर जाएंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का उत्तम कार्य करेंगे, इसके साथ हम पूर्व में जयराम ठाकुर सरकार की उपलब्धियों को भी घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा की आज सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है, पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह भी इस सरकार ने कुछ संस्थानों में देनी बंद कर दी गई है और आज तो कुल्लू जिलों में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस के नेता बार-बार कह रहे हैं कि प्रदेश की प्रत्येक महिला को हम सत्ता में आते ही हर महीने 1500 रू देंगे। अगर घर में एक बहन है तो 1500, दो बहने हैं तो 3000, तीन बहने हैं तो 4500 और चार बहने हैं तो 6000। कहां गया यह प्रदेश की महिलाओं का हक ?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो हिमाचल प्रदेश में युवाओं को 5 लाख नौकरियां देने का वादा भी किया था, पर नौकरियां देनी तो दूर लोगों को नौकरियों से निकालने का काम यह सरकार कर रही है। सरकार में आते ही पूरे प्रदेश में सभी संस्थानों को बंद करने का काम किया था।
यह सरकार केवल झूठ बोलकर सत्ता में आई है।

Related posts

मंडी से BJP उम्मीदवार कंगना रनौत ने किया नामांकन

Admin

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने किया चौहारघाटी का दौरा

Admin

धर्मपुर में विभिन्न विभागों कीआपदा प्रभावित 90 प्रतिशत से अधिक योजनाएं बहाल

Admin

Leave a Comment