September 14, 2026
Mandi

पराशर का सरनौहली मेला वीरवार से, क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक देवी-देवता होंगे शामिल

14 जून पधर (वीर खड़का)

जिला मंडी के विख्यात धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पराशर का तीन दिवसीय सरनौहली मेला गुरुवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेला में इलाका सनोर बदार और उतरशाल के 40 से अधिक देवी देवता शामिल होंगे। पराशर ऋषि के पोते व पराशर ऋषि के बजीर आराध्य देव शुकदेव ऋषि के आगमन के बाद ही मेले का आगाज होगा। गुरुवार को प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। गर्मी की दस्तक के बाद पराशर में स्थानीय लोगों सहित देशी विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। ऐसे में यहां यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना लोक निर्माण
विभाग और पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। मेले के दौरान अव्यवस्था न हो इसके लिए हालांकि वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। इसके लिए जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहेगा। 14 जून को बागी से पराशर के लिए प्रातः आठ बजे से दोपहर दो बजे तक एकतरफा आवाजाही वाहनों की करवाई जाएगी। जबकि दोपहर तीन बजे के बाद पराशर से बागी की तरफ को ट्रैफिक छोड़ा जाएगा।

Related posts

टिक्कन पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से पकड़ी चरस और अफीम की बड़ी खेप

Admin

डीएवी सेनेटरी स्कूल से पढ़ कर बने शिवम सहगल लेफ्टिनेंट,आज सेनेटरी पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया शिवम को सम्मानित…

Admin

Himachal: दुखद घटना, महिला ने बेटों को खिलाया ज*हर, खुद भी खाया, छोटा बेटा आईसीयू में

Admin

Leave a Comment