August 2, 2026
Dharamshala

चंबा में हुए मनोहर हत्याकांड के आरोपियों के ऊपर हो सख्त कार्यवाही

धर्मशाला । 13 जून 2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा द्वारा उपायुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को चंबा में हुए मनोहर हत्याकांड के आरोपियों के ऊपर सख्त कार्यवाही हेतु उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा जिला में युवक की हुई निर्मम हत्या की निंदा करती है तथा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करती है। पिछले कुछ दिन पहले जिला चम्बा की सलूणी तहसील के पुलिस थाना किहार के अंतर्गत क्षेत्र भांदल में मनोहर 25 वर्षीय युवक के हत्या का मामला सामने आता है, जो कि बहुत ही पीड़ादायक मामला है इस तरह की घटना को अंजाम देकर कहीं ना कहीं हमारे समाज को एक क्रूरता भरा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
वह युवक 6 जून से घर से गायब था जिसकी FIR उसके परिजनों पुलिस थाना किहार में करवाई थीं। जब उस नाले में मृतक की लाश से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस थाना किहार से जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला की दोषियों द्वारा उसके शरीर के 8 टुकड़े करके एक बोरी में बंद करके एक नाले में पत्थरों के नीचे दबाकर रखा था। यह बहुत ही निंदनीय विषय है इस तरह की घटनाएं पहले भी इस क्षेत्र में देखी जा चुकी हैं जैसे गौ तस्करी मामला, गौ वध मामला, तथा साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह की घटनाएं हमारे समाज में कहीं ना कहीं एकता और अखंडता को खंडित करने का प्रयास कुछ शक्तियां कर रही है।

इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए तथा जो इस हत्या मामले में सम्मिलित हैं उन लोगों के ऊपर जल्द से जल्द सक्त कार्रवाई करके एक संदेश देने का काम प्रशासन को करना चाहिए ताकि आने वाले समय में इस तरह के अपराध ना हो और समाज के बीच में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के मन में कहीं न कहीं डर बना रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस घटना की पूर्ण तरह निंदा करती है तथा पुलिस प्रशासन से आग्रह करती है कि चंबा जैसे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा इस तरह घटनाएं दोबारा घटित न हों।

Related posts

हिमाचली बेटी बलजीत कौर की एक और उपलब्धि, नेपाल की सबसे ऊंची लोबुशे चोटी पर फहराया तिरंगा

Admin

गंगूराम मुसाफिर, मंजीत और मुनीष समेत 49 नेताओं की कांग्रेस में वापसी

Admin

Goldy Brar Murder: अमेरिका पुलिस ने किया गोल्डी बराड़ की मौत से इनकार, कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत

Admin

Leave a Comment