25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Dharamshala

बढ़ती गर्मी के चलते कांगड़ा में बदले गए सभी स्कूलों के समय, जानें क्या रहेगी टाइमिंग

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कई जिलों में गर्मी काफी बढ़ गई है. ऐसे में बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला कांगड़ा उपायुक्त हेमराज बैरवा ने स्कूलों को चाइमिंग चेंज करने के आदेश जारी किए. आदेश में तेज गर्मी होने के चलते अब जिला कांगड़ा के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलेंगे. वहीं, दोपहर 1 बजे सभी सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों को छुट्टी कर दी जाएगी. डीसी ने कहा कि स्कूली बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.

वहीं, बात अगर मौसम विभाग की कि जाए तो अभी आने वाले दिनों में जिला कांगड़ा के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसी के साथ मौसम विभाग ने जिला कांगड़ा में लू चलने की चेतावनी भी जारी की हुई है. मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि लोग तेज धूप से बचने के लिए गिले कपड़े से अपने सिर और मुंह को ढक ले. ताकि जिला में चल रही लू से बचा जा सके.

इसी के साथ अगर तापमान की बात की जाए तो दोपहर में जिला कांगड़ा का तापमान 35 डिग्री सेल्सियम तक पहुंच जा रहा है. वहीं, जिला कांगड़ा के निचले इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोग भी इस भीषण गर्मी से बचने के लिए धर्मशाला की और अपना रुख कर रहे हैं और मैक्लोडगंज में भी इस दिनों बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों भी देखने को मिल रहे है.

Related posts

Chamba Holi News: भरमौर-होली-उतराला सड़क को NH दर्जा दिलाने की मांग तेज, दूरी घटकर होगी मात्र 73 किमी

Admin

आज गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेगी विश्व कप ट्रॉफी

Admin

सीएम सुक्खू ने रखी ढगवार में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की आधारशिला, दूध उत्पादकों को होगा फायदा

Admin

Leave a Comment