21.2 C
Baijnath
May 17, 2026
Dharamshala

हिमाचल में पड़ रही झुलसाती गर्मी, शिमला समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य भी इन दिनों प्रचंड गर्मी से परेशान हैं. प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ चुका है. शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रदेश के मैदानी इलाकों में पिछले चार दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हो रहा है. पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने के कारण गर्मी और उमस के कारण लोग बेहाल हैं. 15 मई से प्रदेश के अधिकतम तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है. शनिवार को पांच शहरों नेरी, ऊना, बिलासपुर, मंडी और बरठीं का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हमीरपुर का नेरी स्थान सबसे गर्म रहा था. यहां तापमान 441.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आलम यह है कि सुबह 8 बजे ही कई स्थानों पर पारा 25 से 30 डिग्री तक पहुंच रहा है. मौसम विभाग शिमला की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पांवटा साहिब में आज सुबह 8:30 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, देहरा गोपीपुर में 26 डिग्री, हमीरपुर के नेरी में 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. भीषण गर्मी से न केवल लोगों, लेकि पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है.

वहीं, मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है. सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन और शिमला में कुछ स्थानों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. शिमला समेत दूसरे पहाड़ी इलाकों में भी दिन को गर्मी ने बेहाल कर दिया है. शिमला में भी इन दिनों तापमान 29 से 30 डिग्री तक पहुंच गया है. सोमवार से मौसम विभाग ने मध्य-उच्च पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घण्टों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश का अनुमान है. इसके बाद 22 से 24 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा.

Related posts

धर्मशाला में हस्तशिल्प सामग्री की दुकान में लगी भयानक आग, पांच लाख का नुकसान

Admin

Chamba Holi News: भरमौर-होली-उतराला सड़क को NH दर्जा दिलाने की मांग तेज, दूरी घटकर होगी मात्र 73 किमी

Admin

शिमला: आपसी रंजिश के चलते कर दिया दोस्त का कत्ल, फिर गुफा मेंं छिपा दी लाश

Admin

Leave a Comment