23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

द्रंग में पीएमजीएसवाई के तहत खर्च होंगे 118.31 करोड़ रुपये

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने केंद्र सरकार का जताया आभार

पधर

हाल ही में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की पीएमजीएसवाई की सड़कों की अपग्रेडेशन के लिए 2643.01 करोड़ रुपये की धन राशि स्वीकृति की है जिसमे द्रंग विधानसभा क्षेत्र की आठ सड़को के लिए 118. 31करोड़ रुपये खर्च किये जायँगे जिसके लिए द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह , पूर्व मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल का धन्यवाद करता हूं ।

उन्होंने कहा कि पनारसा – कोट-ढल्यास सड़क पर 28.18 करोड़ , नगवाई- बालू सड़क 16 करोड़ ,पनारसा – सोझा- राहड़ी सड़क पर 12.20 करोड़ , पधर -हरड़गलू सड़क 5.49
कटिन्डी – झटिगरी सड़क 25.48करोड़ , पण्डोह -नागधार सड़क 6.30 , नागधार – शिवा सड़क 7.66 , नेरी- बिहनधार सड़क पर 17 करोड़ रुपये खर्च किये जायँगे ।

उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में द्रंग विधानसभा क्षेत्र में बहुत ज्यादा त्रासदी हुई है जिस कारण द्रंग में सड़के , पूल , पटवार सर्कल , स्कूल सहित लोगों की निजी सम्पति क्षतिग्रस्त हुई है ।

उन्होंने कहा कि इस दौरान द्रंग विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा , पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल चुनाव क्षेत्र के पण्डोह और औट में आए जिन के समक्ष मैंने द्रंग का विधायक होने के नाते जो लंबित मांगे केंद्र सरकार के पास पड़ी थी उनका पूरा ड्राफ्ट बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास रखा था जिसमें जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल ने भी उन समस्याओं का समर्थन किया और अध्यक्ष के समक्ष रखा । वही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरा विश्वास लाया था कि केंद्र में जो लंबित मांगे हैं उनको स्वीकृत किया जाएगा जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं ।

इस दौरान द्रंग में सड़के , पूल क्षतिग्रस्त हुए उसके लिए अपनी मांग को उनके समक्ष रखा और उन्होंने इन पुलों व सड़कों के रख रखाव के लिए पैसा स्वीकृत किए जाने की बात कही थी ।
विधायक पूर्ण ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंडी – कुल्लू के दौरे पर आए थे उसमें भी मैंने उनके समक्ष क्षतिग्रस्त सड़कों और पूलों की समस्या रखी थी उन्होंने पूरा विश्वास दिलाया था कि पूलों और सड़कों के रखरखाव की सहायता केंद्र से की जाएगी । उन्होंने कहा कि द्रंग चुनाव क्षेत्र की जनता को पूरा विश्वास दिलाना चाहूंगा कि केंद्रीय मंत्रालय की ओर से व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से जो नुकसान इस आपदा की घड़ी में हुआ है उसके नुकसान की भरपाई के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे ।

वही उन्होंने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों को कहा कि जितनी भी विधायक प्राथमिकता के तहत लंबित योजना पड़ी है और जो अभी डाली गई है उनकी डीपीआर तैयार कर विकास के कार्य रुके पड़े है उन कार्यो को जल्द से जल्द गति मिल सके ।

Related posts

देवता और डायनों के महासंग्राम में देवता विजयी, जनमानस के लिए अच्छा रहेगा आने वाला समय

Admin

प्राइमरी स्कूल नषधरा में स्थायी अध्यापक न होने से स्कूल हुआ बन्द

Admin

Mandi News: धर्मपुर और मंडी में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सैर पर्व की खुशियां मातम में बदली

Admin

Leave a Comment