September 5, 2026
Mandi

अपनी ओछी मानसिकता से बाज आये सिलग पंचायत के प्रधान व उपप्रधान , पीर सहाय ठाकुर

पधर

ग्राम पंचायत बह के प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने जारी एक बयान में कहा कि ग्राम पंचायत सिलग के प्रधान व उपप्रधान ग्राम पंचायत बह को जाने वाली सरकारी बस को बन्द करवाने के लिए पंचायत के माध्यम से आरएम मंडी को गुमराह कर रहे है ।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बह को एक मात्र रात्रि सेवा के लिए सरकारी बस जाती है लेकिन कुछ शरारती तत्व इस बस को बन्द करने की फिराक में हैं और आरएम मंडी को प्रस्ताव देकर गुमराह कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि इस बस के बन्द होने से सैंकड़ो लोगों का नुकसान है । उन्होंने आरएम मंडी से कहा कि आप इन चन्द लोगों की बातों से गुमराह न हो बल्कि लोगों की सुविधा की सोचे क्योंकि ये लोग अपने लाभ के चक्कर सैंकड़ो लोगों की सुविधा छीन रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि इन लोगों को बस का सहयोग करके आगे तक ले जाने की बात करनी चाहिए थी । लेकिन इन्होंने तो इस बस को बन्द करने के लिए पंचायत से प्रस्ताव तक दे डाले जो इनकी घटिया मानसिकता दर्शाती है ।
उन्होंने कहा कि अगर बस को पीछे ही बन्द किया जाए तो इन लोगों पर क्या गुजरेगी । इसलिए उन्होंने उन लोगों से आग्रह किया है कि ऐसी ओछी हरकत से बाज आएं और विकास कार्यों की तरफ ध्यान दें कि किस तरह से जनता की सुविधा पहुंचाई जाएं न कि सुविधा छीनने का प्रयत्न किया जाए ।
उन्होंने कहा कि ये बस बहुत पुरानी है और यह बस येसे ही चलती रहनी चाहिए क्योंकि ग्राम पंचायत बह को इस बस के सिवा कोई भी सरकारी बस अपनी रात्रि सेवा नही देती ।

Related posts

शिवरात्रि महोत्सव में चि*ट्टा तस्करों पर रहेगी पुलिस की नजर, चप्पे-चप्पे पर जवानों का पहरा की सफलता इरादा नहीं है

Admin

पधर पुलिस ने एक व्यक्ति से पकड़ी चिट्टे की खेप

Admin

मंडी: लाइन रिपेयर करते चार लोग झुलसे, एक युवक की मौत

Admin

Leave a Comment