21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

जिला इंटक ने किया जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल का समर्थन

पधर

जिला इंटक ने उधर खण्ड विकास कार्यालय के बाहर बैठे जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल का समर्थन किया है । उन्होंने पधर इंटक, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इंटक, द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार से बातचीत की और विकासखण्ड पधर में बैठे जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों से वार्ता की और उनकी जायज मांगों का समर्थन किया।

इंटक, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश कुमार ने खण्ड पधर के सभी जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी मांगो को जिला प्रधान दीपक ठाकुर व राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष राजीव रूपल के समक्ष उठाया जायेगा और उनके साथ मिलकर सरकार से जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की मांगो को पूरा करने का आग्रह किया जायेगा ।

इंटक, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पधर खण्ड के सभी जिला परिषद कर्मचारियों को आस्वस्थ किया कि ईंटक उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी और पूरा-पूरा सहयोग करने का उन्हें विश्वास दिलाया।

Related posts

अजब–गजब : ऊना में बैरंग लौटी बारात, नहीं मिली दुल्हन और परिवार, बिचौलिया फरार

Admin

Jogindernagar News: चंडीगढ़ से लापता हिमाचल के Ola टैक्सी ड्राइवर अनिल कुमार की हत्या, जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

Admin

जोगिंद्रनगर में निजी स्कूल बस और ट्राले में टक्कर, 20 से अधिक विद्यार्थी घायल

Admin

Leave a Comment