26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का एमएलएसएम कॉलेज के खेल मैदान में आयोजन किया गया

सुंदरनगर । जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का एमएलएसएम कॉलेज के खेल मैदान में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. पीएस गुलेरिया ने किया। समापन समारोह में भीम सिंह सेन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया।

अंडर-14 लड़कियों की 60 मीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम, इशिता ने दूसरा और वर्षा ने तीसरा स्थान पाया। 600 मीटर में सोनल ठाकुर ने प्रथम, शगुन ने दूसरा और खुशी ने तीसरा, शॉटपुट में इशिता ने प्रथम, वर्षा ने दूसरा और अर्शिता ठाकुर ने तीसरा, लंबीकूद में इशिता ने प्रथम, अर्शिता ने दूसरा और धृति ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-19 वर्ग में लड़कों की 60 मीटर दौड़ में तरुण चौधरी ने प्रथम, साहिल ने दूसरा और कव्या ठाकुर ने तीसरा, 600 मीटर दौड़ में शवेज ने प्रथम, साहिल ने दूसरा और अजय ने तीसरे स्थान पाया। शॉटपुट में सौरभ ने प्रथम, भव्यांश ने दूसरा और सुजल ने तीसरा, लंबीकूद में शवेज ने प्रथम, सौरभ ने दूसरा और वरुण ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-16 लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में मीनाक्षी ने प्रथम, तनु ठाकुर ने दूसरा और आस्था ने तीसरा, 300 मीटर दौड़ में तनु ने प्रथम, ममता ने दूसरा और अक्षिता ने तीसरा, 800 मीटर दौड़ में अक्षिता ने प्रथम, मन्नत ने दूसरा और अंजली ने तीसरा, 2000 मीटर दौड़ में नैंसी ने प्रथम, अंजली ने दूसरा, शॉट पुट में अक्षरा ने प्रथम, स्वाति ने दूसरा और अनिशा ने तीसरा स्थान, लंबी कूद में नैंसी ने प्रथम, आस्था ने दूसरा और रिया ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Related posts

वेटरनरी डॉक्टर तरूणा ने बढ़ाया हिमाचल का मान, यूपीएससी में हासिल की 203वां रैंक

Admin

मणिपुर की घटना पर द्रंग महिला कांग्रेस भड़की, मणिपुर व केंद्र सरकार को देना चाहिए जवाब : रेशमा ठाकुर

Admin

सेरी चेहटीगढ़ स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

Admin

Leave a Comment