19.3 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

 सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के पर्यावरण विभाग और वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने कुल्लू जिले के मोहल स्थित जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण संस्थान और नगवाईं में फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड इंडस्ट्री का दौरा किया।

मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के पर्यावरण विभाग और वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने कुल्लू जिले के मोहल स्थित जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण संस्थान और नगवाईं में फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड इंडस्ट्री का दौरा किया।

वैज्ञानिक राकेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को कई प्रकार की जानकारी दी। जीबी पंत संस्थान में मंडी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने औषधीय पौधा संग्रहण, केंचुआ खाद, खरपतवार खाद, मधुमक्खी पालन, पॉली टनल तकनीक, ऑटोमेटिक बायो कंपोस्टर, मल्टी वेवलेंथ रेडियोमीटर, ऑटोमेटिड वेदर स्टेशन, एनवायरमेंटल ओब्जर्वेटरी, रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस आदि से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद पर्यावरण संकाय के विद्यार्थियों ने फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड इंडस्ट्री का दौरा किया और औद्योगिक सुरक्षा उपायों व ध्वनि, वायु, जल, मृदा प्रदूषण के प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के संकाय सदस्य अजय चांजटा ने 23 छात्रों के साथ दौरा किया

Related posts

द्रंग कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

Admin

मंडी पंडोह का सफर फिर बना जानलेवा। रात करीब लगभग 1 बजे फिर हुआ लेंसलाइड

Admin

निशानदेही/तकसीम के लम्बित मामले निपटाने को 23 मई से विशेष अभियान

Admin

Leave a Comment