21.1 C
Baijnath
March 9, 2026
Mandi

अराजपत्रित कर्मचारी हासंघ सदर ब्लाक की बैठक मंडी में हुई सम्पन्न

पधर

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सदर ब्लॉक जिला मंडी के चुनाव चुनाव प्रभारी श्री हुकम चंद व सह प्रभारी श्री कश्मीर सिंह की देखरेख में वन विभाग सभागार पुरानी मंडी में संपन्न हुए । इस मौके पर अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष शशिपाल शर्मा, जिला मंडी के अध्यक्ष लेखराज, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला संयोजक रजनीश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे l बैठक में विभिन्न विभागों के 100 से भी अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया l प्रधान पद के लिए श्री चंद्र सिंह जल शक्ति विभाग के नाम का प्रस्ताव श्री हंसराज राजस्व विभाग द्वारा रखा गया जिसका समर्थन जल शक्ति विभाग के श्री सुरेंद्र पाल सैनी द्वारा किया गया । पूरे हाउस ने श्री चंद्र सिंह का खड़े होकर समर्थन किया । श्री चंद्र सिंह को प्रधान पद के लिए चुन लिया गया l वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए श्री हेमराज वन विभाग के नाम का प्रस्ताव श्री निहाल सिंह जल शक्ति विभाग ने रखा तथा जिसका समर्थन श्री नसीब सिंह लोक निर्माण विभाग ने किया । पूरे हाउस ने श्री हेमराज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर चुने जाने के लिए सहमति दी । महासचिव के लिए श्री सुरेश चंद के नाम का प्रस्ताव श्रीमती रेखा शर्मा स्वास्थ्य विभाग द्वारा रखा गया जिसका समर्थन विक्रांत शर्मा राजस्व विभाग द्वारा किया गया । हाउस में कोई और नाम नहीं आया श्री सुरेश चंद को महासचिव चुन लिया गया । सचिव पद के लिए श्री जगदीश कुमार लोक निर्माण विभाग का नाम श्री तेजराम जल शक्ति विभाग द्वारा हाउस के सामने रखा गया जिसका समर्थन श्री होशियार सिंह शिक्षा विभाग द्वारा किया गया । हाउस में कोई और नाम नहीं आने से श्री जगदीश कुमार जी को सचिव पद पर चुन लिया गया । हाउस ने अन्य पदों पर प्रधान श्री चंद्र सिंह व महासचिव श्री सुरेश चंद को अधिकृत किया कि अपनी कार्यकारिणी का विस्तार वे सभी विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप के पश्चात करें ।
प्रधान श्री चंद्र सिंह व श्री सुरेश चंद ने कार्यकारिणी का विस्तार हाउस के समक्ष करते हुए श्री हरि कृष्ण ठाकुर जल शक्ति विभाग जी को कोषाध्यक्ष, श्रीमती मीरा देवी वन विभाग को मुख्य सलाहकार, कुमारी शिवानी ठाकुर स्वास्थ्य विभाग को उपाध्यक्ष, श्रीमती अनामिका शर्मा राजस्व विभाग उपाध्यक्ष, श्री सुरेंद्र पाल सैनी जल शक्ति विभाग उपाध्यक्ष, श्री तेजराम जल शक्ति विभाग उपाध्यक्ष, श्री दौलतराम लोक निर्माण विभाग उपाध्यक्ष, श्री भुवन कुमार बागवानी विभाग उपाध्यक्ष, श्री संतोष कुमार कृषि विभाग उपाध्यक्ष श्री हंसराज राजस्व विभाग उपायुक्त कार्यालय को मीडिया प्रभारी तथा श्री वेस राम जी लोक निर्माण विभाग को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया ।
अध्यक्ष श्री चंद्र सिंह तथा महासचिव श्री सुरेश चंद ने कहां कि पहली बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप करने करने के पश्चात कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों को स्थान दिया जाएगा ।
उन्होंने हाउस में उपस्थित सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो विश्वास उन पर कर्मचारियों ने जताया है वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह कर्मचारियों को विश्वास पर खरा उतरकर कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान कर सके । नवनियुक्त प्रधान श्री चंद्र सिंह ने कहा कि जल्द विभिन्न विभागीय संगठनों तथा अन्य कर्मचारियों को पत्र लिखकर उनके कर्मचारियों को आ रही समस्याओं बारे बात की जाएगी तथा संगठन की बैठक में एक मांग पत्र तैयार करके जिला व राज्य कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं के लिए भी संगठन द्वारा स्थानीय स्तर पर ही समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे । उन्होंने पुनः विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों का उन पर विश्वास बताने के लिए धन्यवाद किया ।

Related posts

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने रियागड़ी के लांझनु में किया पुण्या मेले का समापन

Admin

द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने पार्टी का जताया आभार

Admin

मनोहर हत्याकांड के विरोध में विहिप का पधर में प्रर्दशन। एसडीएम के माध्यम से सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

Admin

Leave a Comment