21.3 C
Baijnath
October 9, 2026
Mandi

क्षत विक्षत हाल में ब्यास नदी में मिला गुमशुदा आरती का शव

जिला कुल्लू के कराडसू गांव से लापता 27 वर्षीय आरती का शव क्षत-विक्षत हालत में व्यास नदी के किनारे में मिल गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया है । गौर रहे कि मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है गुमशुदा आरती के पिता सरवन कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग पहले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और 1 माह से यह प्रताड़ना बढ़ गई थी उन्होंने इसकी शिकायत जहां पुलिस को की वहीं मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और न्याय की गुहार लगाई है ।आरती के पिता ने कहा कि उनकी बेटी लापता होने वाली नहीं है बल्कि उन्हें शक ही नहीं यकीन है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।।

Related posts

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा जी का दौरा रहा पूरी तरह फ्लॉप : सुरेश कटारिया।

Admin

इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने किया हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का भ्रमण

Admin

जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ इकाई द्रंग स्थित पधर बैठे कलम छोड़ो हड़ताल पर

Admin

Leave a Comment