August 18, 2026
Mandi

द्रंग कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

पधर

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में द्रंग ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजा वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
ब्लॉक अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश ही नही अपितु देश के सम्माननीय नेता थे। जिन्होंने आधुनिक हिमाचल का निर्माण किया। 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री, 4 बार सांसद और दो बार केंद्रीय मंत्री रहे।
आज भी हर वर्ग, छोटों और बड़ों के दिलों में बसते हैं।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उनके पद चिन्हों पर चलते हुए प्रदेश और देश के विकास और कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहें।

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह धरवाल, पूर्व अध्यक्ष केहर सिंह, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी लाल, घनश्याम ठाकुर, पंचायत प्रधान कमांडो जितेंद्र ठाकुर, अविनाश कटोच, सेवादल अध्यक्ष राम सिंह, गौरव ठाकुर, सेवक राम यादव, सुरेंद्र वर्मा, हेम सिंह, दूनी चंद, सुरेश राव, रति राम, हरीश बनेर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

निधि ठाकुर का राज्य स्तरीय जुडो गेम्स में हुआ चयन

Admin

उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक पधर में सम्पन्न

Admin

कृषि योजनाएं बनीं दुनी चंद के लिए वरदान

Admin

Leave a Comment