September 14, 2026
Mandi

देव पशाकोट  टैक्सी ऑपरेटर्स  यूनियन टिक्कन के कार्यालय का  हुआ उद्घाटन 

आराध्य देव पशाकोट ने आशीर्वाद देकर किया उदघाटन

पद्धर

देव पशाकोट  टैक्सी ऑपरेटर्स  यूनियन टिक्कन के कार्यालय का उद्घाटन आराध्या देव पशाकोट ने शुक्रवार को अपना आशीर्वाद देकर किया । इस मौके पर  द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी उपस्थित रहे । इस अवसर पर जिला मंडी टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र गुलरिया , जिला व  जोगिंदर नगर टैक्सी के वरिष्ठ सुनील , टिक्कन टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष विशाल व उनकी समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही ।

इस अवसर पर देव पशाकोट  टैक्सी ऑपरेटर्स  यूनियन टिक्कन के अध्यक्ष विशाल ने मुख्यतिथि द्रंग के विधायक  पूर्ण चंद ठाकुर को स्मृति चिन्ह  कुल्लू टोपी पहनाकर समानित किया।

इस अवसर पर देव पशाकोट  टैक्सी ऑपरेटर्स  यूनियन टिक्कन के अध्यक्ष  विशाल ने उनके साथ1 आए हुए गणमान्य लोगों का भी स्वागत किया । उन्होंने अपने सम्बोधन में   

 मांग की है कि बसों की तर्ज पर टैक्सी आपरेटर भी सरकार को करोड़ों रुपये टैक्स देते आ रहे हैं, जबकि सरकार टैक्सी आपरेटरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बसों को खड़ी करने के लिए बस स्टैंड व चालकों के लिए कमरे का प्रविधान करती है। इसके विपरीत सरकार ने अभी तक पंजीकृत टैक्सी यूनियनों के लिए भी टैक्सी स्टैंड व चालकों के लिए कार्यालय की व्यवस्था तक नहीं की है। जिला1 से आए महेंद्र गुलेरिया व सुनील ने अपने सम्बोधन में पहले यूनियन को बधाई दी तथा कहा कि क्षेत्र के लोगों को यंहा की युनियन बेहतर सुविधा प्रदान करेगी और जिला से कोई भी मदद चाहिये तो उसके लिये भी तैयार है । कहा कि ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में टैक्सी यूनियन का होना आवश्यक है । इसके उपरांत मुख्यतिथि द्रंग विधायक पूर्ण चंद  ने टेक्सी युनियन लो बधाई दी तथा कहा कि ये बहुत अच्छी बात है कि ऐसे इलाकों में टेक्सी यूनियन कार्यलय का होना जरूरी था । जिससे लोगों को 24 घण्टे यंहा लोगों को सुविधा1 मिलेगी । उन्होंने देव पशाकोट  टैक्सी ऑपरेटर्स  यूनियन टिक्कन को कार्यलय निर्माण हेतु 50 हजार रुपए देने को भी कहा ,और उन्होंने कहा कि शीघ्र ही युनियन अपनी जमीन के कागजात तैयार कर भेजे । उन्होंने टिक्कन में मेला कमेटी के प्रधान को  मेला मैदान निर्माण  हेतु भी 10 हजार रुपए देने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि कमेटी टिक्कन में शीघ्र ही मेला मैदान के लिट् स्थान का चयन करें और जब जमीन उपलब्ध हो जाएगी तो  मेला स्टेज का निमार्ण भी केलिय अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर द्रंग के मंडल अध्यक्ष दलीप कुमार,  जिला परिषद सदस्य शारदा देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना देवी, स्थानीय महिला मंडल की प्रधान बिमला देवी, राजू राम, पूर्ण चंद, व सभी टेक्सी यूनियन के कार्यकारिणी उपस्थित थे।
फ़ोटो 23 पद्धर 04,05,06——देव पशाकोट  टैक्सी ऑपरेटर्स  यूनियन टिक्कन के कार्यालय का उद्घाटन करते देव पशाकोट
 

Related posts

कुफरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारम्भ

Admin

कर्ज लेकर अपने CPS को पालने में लगे CM सुक्खू, डीए-एरियर के समय रो रहे आर्थिक तंगी का रोना: जयराम ठाकुर

Admin

Himachal News : मंडी में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, बुआ का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत जांच

Admin

Leave a Comment