पधर
जिला मंडी सीएंडवी अध्यापक संघ की बैठक सीएंडवी अध्यापक संघ के अध्यक्ष दयाराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रारंभिक उप शिक्षा निदेशक कार्यालय मंडी में हुई । जिसमें डिप्टी डीईओ प्रारंभिक विजय कपूर , ग्रेड वन सुपरिटेंडेंट धर्म सिंह सीएंडवी डीलिंग हैंड सुप्रिडेंट विनय कुमार और सी एंड वी पदाधिकारी महासचिव जिला मंडी नंदलाल चौधरी , वित्त सचिव संदीप सकलानी , पूर्ण चंद सुंदरनगर ब्लाक के प्रधान और जिला मंडी सीएंडवी के पदाधिकारियों ने भाग लिया और कई मांगो और समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा की गई ।
जिसमे मांगे है कि सीएंडवी अध्यापकों की लंबित वरिष्ठता सूची को अपडेट किया जाए जो पिछले कई वर्षों से लंबित है , सीएंडवी अध्यापकों की कन्फर्मेशन हर वर्ष अप्रैल महीने से करने का प्रावधान किया जाए।
सीएंडवी अध्यापक वर्ग को नियमानुसार 20 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने पर जो दो विशेष वेतन वृद्धि देने का जो प्रावधान है उसको नियमानुसार हर माह की 7 तारीख से पूर्व इसका निर्धारण कंफर्मेशन किया जाए । माध्यमिक पाठशाला के 14 वर्ष के नीचे की खिलाड़ी छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता स्वतंत्र रूप से माध्यमिक पाठशालाये स्वयं करवाएं , इनको कंपलेक्स स्कूलों के साथ ना जोड़ा जाए हर माध्यमिक पाठशाला कि अपनी टीम में हो।वही शारीरिक अध्यापकों की प्रमोशन जल्द की जाए जिसे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में डीपीई के रिक्त पदों को भरा जा सके।
कला एवं शिल्प अध्यापकों और शारीरिक अध्यापकों के पद माध्यमिक पाठशाला में यथावत रखा जाए । वही 28 दिसंबर 2018 की अधिसूचना रद्द की जाए।
सीएंडवी अध्यापकों की प्रमोशन लिस्ट जल्द जारी की जाए
वही डिप्टी डीईओ मंडी ने कहा है जो हमारे अधिकार क्षेत्र में जो सीएंडवी अध्यापकों की मांगे और समस्या है उसको जल्द ही हल किया जाएगा और जो हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है उन समस्या को उच्च अधिकारी के समक्ष रखा जाएगा ।
सीएंडवी अध्यापक संघ के अध्यक्ष दयाराम ठाकुर ने कहा है डीपीडीओ मंडी ने आश्वासन दिया है जल्द ही सी एंड वी अध्यापकों की मांगो/समस्या को हल करने का आश्वासन दिया है ।
