22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

विधवा को नहीं मिलता हक, जिसकी वह हकदार है-मीना शर्मा

पधर उपमंडल के कुन्नू में मनाया खंड स्तरीय विधवा दिवस

फ़ाइल संख्या-1

23जून

पधर(मंडी)।

अंतरराष्ट्रीय विधवा महिला दिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत कुन्नू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एकल नारी संगठन की जिला अध्यक्ष मीना शर्मा ने की। कार्यक्रम में दो दर्जन महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस दौरान मनोरंजन के माध्यम से संवाद किया गया। वहीं छोटी उम्र में विधवा हो चुकी दो युवतियों ने कविता के माध्यम से विधवा महिला के संघर्ष और कुर्बानियों बारे कविता भी प्रस्तुत की। जिसे महिलाओं ने खूब सराहा।

जिला अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य विधवा महिलाओं की स्थिति में सुधार लाना है। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर 2010 को की थी।

इसी मकसद से विधवा दिवस मनाया जाता है। जिससे विधवा महिलाओं की स्थिति में सुधार हो सके।

विधवा महिला भी अन्य लोगों की तरह सामान्य जीवन जी सके। उन्हें बराबरी का हक मिले।

उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं को बराबरी का हक नहीं दिया जाता है, जिसकी वे हकदार हैं।

विधवा महिला घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। समाज आज भी बुरी नजर से देखता है। छुट्टी आयु में विधवा हो चुकी महिला सबसे ज्यादा प्रताड़ित होती है।

उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं के हक के लिए एकल नारी शक्ति संगठन कार्य करता आ रहा है।

भविष्य में विधवा महिलाओं के अधिकारों को लेकर संघर्ष की राह अख्तियार की जाएगी।

Related posts

भोलेनाथ ने अपनी त्रिनेत्र से जलाकर भस्म किया था कामदेव को 

Admin

मोहिंद्र पाल शर्मा को आईएमसी चेयरमेन की कमान

Admin

पद्धर स्कूल में एसएमसी अध्यक्ष बने अमन कटोच

Admin

Leave a Comment