August 18, 2026
Mandi

असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया

5 जून (वीर खड़का) पधर

असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान ने की । उन्होंने सभी बच्चों को पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सर्व प्रथम भाषण प्रतियोगिता कक्षा नवीं से बारहवीं तक करवाई गई जिसमे दस जमा एक के हर्षित बनेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
वहीं दस जमा दो की शालिनी ठाकुर ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पर नवम कक्षा की मोनिका यादव रही। इसके साथ ही विद्यालय में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें सीनियर सेकेंडरी वर्ग में आयुषी ने प्रथम स्थान , आश्मी ने द्वितीय स्थान और आर्ची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया माध्यमिक वर्ग में सातवीं कक्षा की दीक्षा प्रथम , अर्णव ठाकुर द्वितीय और दीक्षा शर्मा तथा अपूर्वा तृतीय स्थान पर रही। एलिमेंटरी वर्ग में पांचवीं कक्षा का यशवर्धन प्रथम, रुहाना और हिमानी द्वितीय तथा पायल ठाकुर तृतीय स्थान पर रही वहीं प्राइमरी वर्ग में दूसरी कक्षा का मयंक प्रथम, आमायरा द्वितीय, तथा शुभम तृतीय स्थान पर रहा।
प्रधानाचार्य श्री मान गुलाब सिंह चौहान ने सभी विजेता छात्र , छात्राओं को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया उन्होंने कक्षा कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में हम दो कार्य अवश्य करवाएं एक सभी स्कूल में बच्चों को 5व्यक्तिगत जीवन में पेड़ लगाने अपने लिए एक पौधा का बीजारोपण अपने घर की बेस्ट प्लास्टिक थैली में अपने घर की मिट्टी से और स्थानीय कोई बीज लेकर के एक से 10 तक पौधे तैयार करें और उनको बरसात में अपने और अपने रिश्तेदारों द्वारा रोपित कराएं ।।दूसरा जल संरक्षण के लिए नल को खुला ना छोड़े, आधा गिलास पानी ही आने वाले मेहमानों को दें और प्लास्टिक बोतल में पानी कम से कम प्रयोग करें । तीसरा प्लास्टिक संरक्षण के लिए मेरा थैला मेरी शान , कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करें और जो भी प्लास्टिक इकट्ठे होती है उसको प्लास्टिक की बोतल में भर के इको ब्रिक बनाए।इस प्रकार से हम अपने व्यक्तिगत जीवन से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे सकते हैं।
इस अवसर पर कक्षा छठी से बारहवीं तक के सभी बच्चों ने पधर बाजार में रेली निकाल कर समाज को जागृत करने का काम भी किया

Related posts

कंगना रनौत की अबू सलेम के साथ फोटो हुई वायरल, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Admin

Himachal :देवभूमि पर मंडराया बड़ा संकट, 5 महाशक्तियों ने एकजुट होकर टाला खतरा

Admin

मंडी में दिनदहाड़े फोन स्नेचिंग, युवती के हाथों से फोन छीनकर भागे पंजाब के बाइक सवार

Admin

Leave a Comment