September 14, 2026
Mandi

विश्व पर्यावरण दिवस राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला टकोली में धूमधाम से मनाया गया

5 जून (वीर खड़का)

आज विश्व पर्यावरण दिवस शिक्षा खंड औट के विभिन्न पाठशालाओं में धूमधाम से मनाया गया। खंड औट का खंड स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला टकोली में धूमधाम से मनाया गया जिसमें खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जानकी दास, केंद्रीय मुख्य शिक्षक झीड़ी देवेंद्र कुमार धरवाणी, पाठशाला के अध्यापक गोपाल शर्मा ,सुरेश सुरेंद्र शर्मा , रश्मि गोयल , हेमंत कुमार लिपिक, चिंता देवी , पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समारोह में बच्चों द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के लिए प्रतिज्ञा ली गई । इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण, कविता पाठ, नारा लेखन , पौधारोपण व पाठशाला के आसपास साफ-सफाई के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जानकी दास जी ने कहा कि इस धरती पर मानव सहित अन्य प्राणियों को सुरक्षित रहने के लिए पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है । इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य शिक्षक देवेंद्र धरवाणी ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों को मटका ओपन सुझाव दिए । इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना, प्लास्टिक से बनी हुई वस्तुओं का कम से कम उपयोग करना, जंगलों का कटान न करना ,वनों को आग से बचाना आदि अनेक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि इस धरती में बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणामों से बचा जा सके।

Related posts

पधर के दिनेश शर्मा को मिली पहली ओल्ड पेंशन

Admin

विधवा को नहीं मिलता हक, जिसकी वह हकदार है-मीना शर्मा

Admin

सेवार्थ विद्यार्थी जोगिंदर नगर इकाई ने स्यूरी में रोपे 260 पौधे।

Admin

Leave a Comment