19.6 C
Baijnath
September 16, 2026
Mandi

इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने किया हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का भ्रमण

इतिहास विभाग सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने डॉ राकेश कुमार शर्मा संयोजक इतिहास विभाग व डा रामपाल सहायक आचार्य इतिहास के नेतृत्व में हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने फोटो आर्ट गैलरी में फोटो गैलरी,म्यूज़ियम व पुस्तकालय का अवलोकन किया।आचार्य देव दत्त शर्मा कुलपति सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वे हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थापित हिमाचल दर्शन फोटो आर्ट गैलरी में प्रदेश की प्राचीनतम विरासतों का अवलोकन करें और उसे अपने अध्ययन का आधार बनाएं। हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी के संस्थापक बीरबल शर्मा ने अपने अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि गैलरी की स्थापना 24अप्रैल 1997 को की गई, जिसका उद्देश्य एक छत के नीचे हिमाचल के इतिहास व संस्कृति को संजोना है ताकि भावी पीढ़ी विकास की गाथा को समझ सके। उन्होंने कहा कि अब एक छत के नीचे शोधकर्ताओं को वीडियो गैलरी, म्यूज़ियम, हेरिटेज पुस्तकालय उपलब्ध होंगे। डॉ राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि हिमाचल आर्ट गैलरी का भ्रमण कर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने समूचे हिमाचल को देख लिया है। यह गैलरी भावी पीढ़ीयों को प्रदेश के इतिहास व संस्कृति को जानने का महत्वपूर्ण स्रोत है।इस अवसर पर रोहित, हिमानी,अनिता,अजय, चिंता, रंजिता, पूनम, अंजना व पूनम देवी उपस्थित रहे।

Related posts

MAHASHIVRATRI 2025: जानिए क्या है छोटी काशी मंडी की शिवरात्रि महोत्सव की कहानी?

Admin

कंगना रनौत पर विक्रमादित्य सिंह की चुटकी, कहा- “हमें मिलने के लिए किसी आधार कार्ड की जरूरत नहीं

Admin

जोगेंद्रनगर में दिल दहलाने वाली घटना,नशे में धुत बेटे ने पिता की हत्या की

Admin

Leave a Comment