August 2, 2026
Mandi

जिला परिषद कैडर कर्मचारी के पक्ष में आये जिला परिषद सदस्य , पंचायत प्रधान , उपप्रधान और वार्ड सदस्य

पधर

जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी की अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर जाने से दो अक्तूबर को होने वाली ग्राम सभा पर पड़ा । जिला परिषद अधिकारी / कर्मचारी महासंघ इकाई द्रंग अपनी ग्रामीण विकास विभाग / पंचायती राज विभाग में विलय सम्बन्धी मांग को लेकर विकास खण्ड कार्यालय द्रंग स्थित पधर के प्रांगण में लागातार कलम छोड हडताल शान्ति पूर्ण ढंग से तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। महासंघ के ब्लॉकाध्यक्ष रमेश चंद का कहना है कि हमारी एक मात्र मांग विभाग में विलय से सम्बन्धित है।अब उनके साथ जिला परिषद सदस्य रवी कान्त व प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र कमाण्डो व उनके साथ समस्त पंचायतों के प्रधान उप प्रधान व वार्ड सदस्यों ने भी कलम छोड़ हड़ताल में संघ का सहयोग किया ओर संघ को आश्वस्त किया कि आपकी मांग जो विभाग में विलय की है वो जायज है तथा आपकी मांग को हम शीघ्र ही सरकार के समक्ष रखेंगे। जिसमें जिला परिषद अधिकारी / कर्मचारी महासंघ इकाई द्रंग द्वारा उनके समर्थन के लिए समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद किया तथा संघ के अध्यक्ष रमेश चन्द ने कहा कि जब तक एक मात्र विभाग में विलय सम्बन्धी मांग को माना नहीं जाता तब तक कलम छोड़ हड़ताल को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगी।

Related posts

Mandi News: हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां, गांव में पसरा मातम

Admin

जिला परिषद कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल से अपने काम पर लौटे

Admin

दोस्त धोखा न देते तो गोली लगने के बाद बच सकती थी चेतराम की जान! जानिए क्या है मामला

Admin

Leave a Comment