21.3 C
Baijnath
October 9, 2026
Baijnath

सलेहरा में 33 लाख की लागत से निर्मित पंचायत घर के भवन का किया लोकार्पण


डे बोर्डिंग स्कूल के लिए जगह का किया जाएगा निरीक्षण: किशोरी लाल
बोले, बैजनाथ-कोठी-सलेहरा बंद पड़े एचआरटीसी के रूट को करेंगे बहाल
बैजनाथ 02 अक्तूबर (वीर खड़का)

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने आज रविवार को बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र की नवनिर्मित ग्राम पंचायत सलेहरा में 33 लाख रुपए की लागत से बने पंचायत घर के भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है तथा दोनों ही महापुरूषों ने गांवों के विकास को प्रमुखता दी है, हमें खुशी हो रही है कि इस अतिमहत्वपूर्ण दिवस पर नवनिर्मित पंचायत भवन लोगों को समर्पित कर रहे हैं। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए भी उचित कदम उठाए जा रहे हैं तथा विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं ताकि विकास कार्यों में गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि महालपट में डे बोर्डिंग स्कूल के लिए जगह का निरीक्षण किया जाएगा। बैजनाथ -कोठी – सलेहरा बंद पड़ी एचआरटीसी बस को जल्द शुरू करवाया जाएगा।
इससे पहले प्रधान अशोक कुमार ने पंचायत की तरफ से 11 हजार रुपए और सुदर्शना कुमारी व उनके पति सुदार्शी रघुनाथ ने 3100 रूपए सीपीएस को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए दान दिए। उन्होंने नवनिर्मित पंचायत घर के लिए 2 कनाल भूमि दान करने के लिए विमला देवी व रंचों देवी को सम्मानित कर आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्बाल, बीडीओ पंचरुखी सिकंदर कुमार, प्रधान सलेहरा अशोक कुमार, उप प्रधान सुदर्शन कुमार, बीडीसी सदस्य मीरा देवी, सभी वार्ड सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाब राज, पूर्व बीडीओ संसार चंद राणा, विभिन्न विभागों अधिकारी व कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

—

Related posts

बैजनाथ के अतुल कुमार ने पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Admin

उपमंडल पधर में धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Admin

पपरोला में नशे से धूत शिमला की महिला ने मचाया तांडव , रौंदी कई गाड़िया

Admin

Leave a Comment